भारत

बच्ची के साथ दुष्कर्म, आरोपी को पुलिस ने मुठभेड़ में दबोचा

jantaserishta.com
10 May 2023 12:34 PM IST
बच्ची के साथ दुष्कर्म, आरोपी को पुलिस ने मुठभेड़ में दबोचा
x

DEMO PIC 

जानें पूरा मामला.
ग्रेटर नोएडा (आईएएनएस)| ग्रेटर नोएडा में 5 साल की मासूम बच्ची के साथ उसके पड़ोस में रहने वाले दूसरे समुदाय के युवक टीपू सुल्तान ने दुष्कर्म किया था। जिसके बाद से वह फरार हो गया था। पुलिस ने दुष्कर्म के आरोपी टीपू सुल्तान को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उसकी तलाश में 5 टीमें लगाई हुई थीं। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक 9 मई की रात को थाना कासना में 5 साल की बच्ची से दुष्कर्म करने के संबंध में पड़ोस में ही किराए पर रहने वाले अभियुक्त के विरुद्ध मामला दर्ज करवाया गया था।
अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए 5 पुलिस टीमों का गठन किया गया। जिसमें इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस व बीट पुलिसिंग के माध्यम से लोकल इंटेलिजेंस से जानकारी लेते हुए गठित की गई टीम द्वारा अभियुक्त को गिरफ्तार करने का प्रयास किया जा रहा था।
बुधवार को अभियुक्त के सम्बन्ध में जानकारी होने पर पुलिस टीम द्वारा चेकिंग के दौरान डाढ़ा गोल चक्कर के पास से अभियुक्त को गिरफ्तार करने का प्रयास किया गया तो अभियुक्त ने पुलिस टीम पर फायर कर दी। जवाबी करवाई करते हुए पुलिस ने भी फायरिंग की जिसमें अभियुक्त को पैर में गोली लगी, जिससे वो घायल हो गया। उसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया। अभियुक्त के कब्जे से 1 अवैध तमंचा, 2 जिन्दा व 1 खोखा कारतूस बरामद हुए हैं।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story