भारत

दो साल से फरार चल रहे नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

jantaserishta.com
5 Feb 2023 9:21 AM IST
दो साल से फरार चल रहे नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
x

DEMO PIC 

जानें पूरा मामला.
नोएडा (आईएएनएस)| दादरी थाना क्षेत्र में नाबालिग युवती से अपहरण कर दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने जारचा कट के सामने जीटी रोड से गिरफ्तार किया है। आरोपी ने 2 साल पहले नाबालिग युवती को अपने झांसे में लेकर उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। परिजनों की तहरीर पर पुलिस पुलिस ने अपहरण की धाराओं में मामला दर्ज किया और जांच शुरू की। जिसके बाद पुलिस ने युवती को बरामद कर परिजनों को सौंप दिया और आरोपी की तलाश शुरू कर दी।
दरअसल, दादरी कस्बे में 28 नवंबर 2021 को 17 वर्षीय युवती के गायब होने की परिजनों ने पुलिस से शिकायत की। शिकायत के आधार पर पुलिस ने गुमशुदगी में मामला दर्ज किया और मामले की जांच शुरू की। जांच में पुलिस ने युवती को बरामद कर जिला न्यायालय में पेश किया और युवती के बयानों के आधार पर मामले में धारा 366/376 दुष्कर्म व पोक्सो अधिनियम में मामले को तरमीन कर दिया और आरोपी की तलाश शुरू कर दी। कई साल बीत जाने के बाद दादरी पुलिस ने शुक्रवार को जिला लखीमपुर थाना पलियाकला कस्बा कृष्ण नगर निवासी पप्पू को गिरफ्तार कर लिया और जेल भेज दिया।
दादरी थाना प्रभारी उमेश बहादुर सिंह ने बताया कि दुष्कर्म व पोक्सो अधिनियम में फरार चल रहे आरोपी को दादरी पुलिस ने जारचा कट जीटी रोड के पास से गिरफ्तार किया है। आरोपी दुष्कर्म के मामले में कई साल से फरार चल रहा था, पुलिस आरोपी की तलाश कर रही थी।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story