भारत

पहले बहला-फुसलाकर वीडियो बनाया, फिर नाबालिग से किया दुष्कर्म, आरोपी निकला पड़ोसी

jantaserishta.com
30 Jan 2023 10:04 AM IST
पहले बहला-फुसलाकर वीडियो बनाया, फिर नाबालिग से किया दुष्कर्म, आरोपी निकला पड़ोसी
x
जानें पूरा मामला.
ग्रेटर नोएडा (आईएएनएस)| ग्रेटर नोएडा की थाना बीटा-2 पुलिस ने नाबालिग लड़की से दुष्कर्म कर जान से मारने की धमकी देने के आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने क्यामपुर निवासी अजय को नट मढैया गोल चक्कर के पास से गिरफ्तार किया। 17 जनवरी को पीड़िता की मां ने बीटा 2 कोतवाली में तहरीर दी थी। इसमें उन्होंने बताया कि पड़ोस में रहने वाले युवक ने मेरी नाबालिग बेटी को स्कूल छोड़ने के बहाने बहला-फुसलाकर वीडियो बनाया और फिर समाज में बदनामी का डर दिखाकर उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। इसके बाद भी आरोपी पीड़िता का पीछा करता था और चुप रहने के लिए जान से मारने की धमकी देता था।
बीटा 2 थाना प्रभारी के मुताबिक क्यामपुर निवासी आरोपी अजय को रविवार को नट मड़ैया गोल चक्कर के पास से गिरफ्तार किया। पुलिस ने उसे न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story