भारत

पुलिस ने लूट में फरार आरोपी को किया गिरफ्तार, पहले से चार केस दर्ज

jantaserishta.com
19 March 2026 5:06 PM IST
पुलिस ने लूट में फरार आरोपी को किया गिरफ्तार, पहले से चार केस दर्ज
x
नई दिल्ली: सीलमपुर पुलिस को एक लूट और मारपीट के मामले में बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने घोषित अपराधी को गिरफ्तार कर लिया है। यह अपराधी पहले भी लूट और चोरी सहित चार आपराधिक मामलों में शामिल रहा है। आरोपी बार-बार अपनी जगह बदलकर गिरफ्तारी से बच रहा था।
आधिकारिक जानकारी के अनुसार, कई वारदात में शामिल शिवम (22) निवासी सीलमपुर को ईआर-II, क्राइम ब्रांच की टीम ने गिरफ्तार किया। शिवम को अदालत रॉबरी मामले में भगोड़ा अपराधी घोषित कर चुकी थी।
घटना 28 मई 2024 की है, जब शिकायतकर्ता सोनू अपने वाहन को सीलमपुर मेट्रो कार पार्किंग में खड़ा करके घर लौट रहा था। इसी दौरान शिवम और उसके साथी ने सोनू पर हमला कर दिया और मोबाइल और कैश छीनकर फरार हो गए। शिकायत के आधार पर एफआईआर दर्ज की गई। बाद में दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया। इसके बाद शिवम को जमानत मिली, लेकिन उसने जानबूझकर कोर्ट में हाजिरी नहीं दी और अपने पते को छुपाया। जांच में पता चला कि वह गांधी नगर इलाके में गुप्त रूप से रह रहा था।
इस प्रोक्लेम्ड ऑफेंडर की गिरफ्तारी के लिए इंस्पेक्टर उमेश सती के नेतृत्व में एसआई ब्रहंपाल, एएसआई संजय सिंह और एचसी भूपेंद्र की टीम गठित की गई। एसीपी/ईआर-II क्राइम ब्रांच श्री नरेंद्र सिंह के निर्देशों और वरिष्ठ अधिकारियों की निगरानी में टीम ने जांच शुरू की। एएसआई संजय सिंह को विश्वसनीय सूचना मिली कि शिवम अजित नगर, गांधी नगर, दिल्ली में रह रहा है। टीम ने इलाके में पूछताछ की और स्थानीय निवासियों से जानकारी जुटाई। ई-कोर्ट और आईसीजेएस पोर्टल की जांच में पता चला कि आरोपी पहले ही आर्म्स एक्ट केस में प्रोक्लेम्ड ऑफेंडर घोषित किया गया था और गिरफ्तारी से बच रहा था।
18 मार्च 2026 को टीम अजित नगर, गांधी नगर में तैनात हुई। सूचना मिली कि आरोपी इलाके में आने वाला है। टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए एक जाल बिछाया और सतर्कता के साथ अभियुक्त को पकड़ने में सफलता पाई।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story