भारत

पुलिस ने 6 अंतरराज्यीय लुटेरों को अरेस्ट किया, चार शातिर महिलाएं भी शामिल, मचा हड़कंप

jantaserishta.com
19 March 2026 1:33 PM IST
पुलिस ने 6 अंतरराज्यीय लुटेरों को अरेस्ट किया, चार शातिर महिलाएं भी शामिल, मचा हड़कंप
x
बड़ा एक्शन.
बांदा: उत्तर प्रदेश के बांदा में पुलिस ने 6 अंतर्रराज्यीय लुटेरों को गिरफ्तार किया है, जो हरियाणा राजस्थान के रहने वाले हैं. गैंग में चार शातिर महिलाये हैं. ये लोग कार से पूरे भारत मे घूम घूमकर चोरी, टप्पेबाजी, लूट की घटनाओं को अंजाम देते थे.
हैरानी की बात यह है कि इन्होंने हाल ही में लूट करके उससे मिले पैसों से एक नई ग्रांड विटारा खरीद ली. लुटेरे बांदा, चित्रकूट, सतना, मैहर सहित अन्य कई जिलों में बड़ी घटनाओं को अंजाम दे चुके हैं, इसके अलावा आज से नवरात्रि के पावन पर्व पर देवी मंदिरों में बड़ी वारदातों का प्लान भी तैयार किया था लेकिन उसके पहले पुलिस ने इनके अरमानों पर पानी फेर दिया. पुलिस ने इनके कब्जे से कुल 32 लाख रुपये का सामान, जिसमे सोने चांदी के गहने, कैश, गाड़ियां, मोबाइल शामिल हैं. एसपी ने पुलिस टीम को इनकी क्राइम कुंडली खंगालने के आदेश दिए हैं.
दरअसल, बांदा में इन दिनों राह चलते राहगीरों संग, ई रिक्शा आदि में टप्पेबाजी और लूट की घटनाएं हो रही थी, जिसको लेकर एसपी पलाश बंसल ने दो टीमों का गठन करके खुलासे के आदेश दिए. जांच के दौरान 6 शातिर आरोपियों को गिरफ्तार किया गया, जिसमें चार महिलायें भी शामिल हैं.
पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वो हरियाणा और राजस्थान के रहने वाले हैं. वे पूरे देश में अलग- अलग घूमकर चोरी, लूट, टप्पेबाजी की घटनाओं को अंजाम देते हैं और मिलने वाले कीमती सामान को गलाकर आपस मे बांट लेते हैं.
बीते दिनों हमने आसपास के जिलों में कई घटनाओं को अंजाम दिया है और आने वाली नवरात्र के त्योहार में देवी मंदिरों में गहनों की लूट का प्लान का था. महिलाए रिक्शे में सवारियां बनकर, भीड़भाड़ वाले स्थानों में महिलाओं संग घटनाओं को अंजाम देती थीं,. पुलिस के मुताबिक इन्होंने हाल ही में एक नई ग्रांड विटारा गाड़ी भी लूट के पैसों से खरीदी है. फिलहाल पुलिस ने इन्हें जेल भेजकर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story