भारत

OMG! पुलिस ने दबोचे 9 ठग, गिरोह 'गड़े हुए धन' का लालच देकर लोगों को बनाता शिकार

jantaserishta.com
25 Dec 2025 10:27 AM IST
OMG! पुलिस ने दबोचे 9 ठग, गिरोह गड़े हुए धन का लालच देकर लोगों को बनाता शिकार
x
पढ़ें पूरी खबर.
पन्ना: मध्य प्रदेश की पन्ना पुलिस ने अंतर्राज्यीय ठग गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए राजस्थान से 9 शातिरों को गिरफ्तार किया है. यह गिरोह 'गड़े हुए धन' का लालच देकर लोगों को अपनी ठगी का शिकार बनाता था. पन्ना एसपी निवेदिता नायडू ने बताया कि आरोपियों का ठगी का तरीका बेहद शातिर था. आरोपी पहले असली सोने का टुकड़ा दिखाकर लोगों का भरोसा जीतते थे और फिर सौदा तय होने पर भारी मात्रा में नकली जेवर थमाकर फरार हो जाते थे.
ताजा मामला सलेहा का है, जहां एक व्यापारी से 3 लाख रुपये की ठगी की गई. पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में गठित टीम ने घेराबंदी कर जालौर और उदयपुर के इन आरोपियों को धर दबोचा. पुलिस ने इनके पास से 3.5 किलो से ज्यादा नकली सोना, 1.22 लाख रुपये नकद और 4 मोटर साइकिलें बरामद की हैं. ​पुलिस की इस मुस्तैदी ने न केवल एक बड़े गिरोह को सलाखों के पीछे पहुंचाया है, बल्कि जनता को भी ऐसे जालसाजों से सावधान रहने का कड़ा संदेश दिया है.
थाना प्रभारी सलेहा बलवीर सिंह ने कहा, आरोपियों का ठगी का तरीका बेहद शातिर था. आरोपी पहले असली सोने का टुकड़ा दिखाकर लोगों का भरोसा जीतते थे और फिर सौदा तय होने पर भारी मात्रा में नकली जेवर थमाकर फरार हो जाते थे. ताजा मामला सलेहा का है, जहां एक व्यापारी से 3 लाख रुपये की ठगी की गई. पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में गठित टीम ने घेराबंदी कर जालौर और उदयपुर के इन आरोपियों को धर दबोचा. पुलिस ने इनके पास से 3.5 किलो से ज्यादा नकली सोना, 1.22 लाख रुपये नकद और 4 मोटर साइकिलें बरामद की हैं. ​
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story