भारत
नामांकन से पहले निर्दलीय प्रत्याशी को पुलिस ने किया गिरफ्तार, कोर्ट में पेशी
jantaserishta.com
4 May 2024 4:11 PM IST

x
वारंट जारी हुआ था।
रांची: रांची लोकसभा सीट से नामांकन करने पहुंचे झारखंड भाषा खतियानी संघर्ष समिति के नेता देवेंद्रनाथ महतो को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। साल 2022 में झारखंड विधानसभा घेराव के मामले में उसके खिलाफ वारंट जारी हुआ था। इस मामले में रांची के नगड़ी थाने में एफआईआर दर्ज है।
देवेंद्रनाथ महतो जैसे ही नामांकन करने रांची कलेक्ट्रेट स्थित जिला निर्वाचन कार्यालय पहुंचे, पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद कड़ी सुरक्षा के बाद उन्हें कोर्ट में पेश किया गया। इस संगठन से जुड़े गिरिडीह लोकसभा सीट के निर्दलीय प्रत्याशी जयराम महतो को भी पिछले दिनों रांची पुलिस ने नामांकन के बाद हिरासत में लिया था, लेकिन समर्थकों के जबरदस्त विरोध के बीच वह पुलिस के घेरे से निकल भागे थे। अब इस मामले में उनके खिलाफ एक और एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस ने उनके तीन समर्थकों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है।
Tagsरांचीनिर्दलीय प्रत्याशीरांची पुलिसदेवेंद्रनाथ महतोRanchiIndependent candidateRanchi PoliceDevendranath Mahato
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





