भारत
होमगार्ड को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 24 हजार डरा-धमकाकर लूटा
jantaserishta.com
4 Aug 2023 10:52 AM IST

x
ब्रेजा कार रुकवाई।
गाजियाबाद: दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस-वे पर एक शख्स से 24 हजार रुपये डरा-धमकाकर लूट लिया गया। आरोप लगा कि होमगार्ड जवान ने घटना को अंजाम दिया है। पीड़ित ने गाजियाबाद पुलिस को पूरी घटना की जानकारी दी।
इस मामले में गाजियाबाद पुलिस ने नोएडा के एक थाने में तैनात होमगार्ड को बाइक के साथ गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि फरीदाबाद में ग्रीन फील्ड कॉलोनी निवासी दीपक कुमार वर्मा 29 जुलाई को ब्रेजा कार से मुजफ्फरनगर जा रहे थे। रास्ते में दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस-वे पर भोजपुर टोल प्लाजा के नजदीक बाइक सवार व्यक्ति ने ब्रेजा कार रुकवाई।
खुद को पुलिसवाला बताकर गाड़ी थाने में बंद करने की धमकी दी और छोड़ने के एवज में रुपयों की मांग की। इसके बाद बाइक सवार व्यक्ति ने दीपक कुमार के एटीएम से 24 हजार रुपए निकलवाकर लूट लिए। दीपक ने 2 अगस्त को थाना भोजपुर में लूट का मुकदमा दर्ज कराया। जिसके बाद पुलिस की कई टीम केस की जांच में जुट गई।
डीसीपी विवेक चंद्र यादव ने बताया कि मामले में गुरुवार को भोजपुर निवासी पिंकल सिंह को गिरफ्तार किया गया। वह नोएडा के थाना सेक्टर-58 में होमगार्ड के पद पर कार्यरत है। पिंकल सिंह 2008 में होमगार्ड विभाग में भर्ती हुआ था। पूछताछ में पिंकल ने जुर्म कबूल कर लिया।
Tagsगाजियाबाददिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस-वेहोमगार्डगाजियाबाद पुलिसGhaziabadDelhi-Meerut ExpresswayHome GuardGhaziabad Police
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





