
x
पुलिस के अनुसार
Hazaribagh हजारीबाग। झारखंड के हजारीबाग जिला मुख्यालय के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मुकुंदगंज से पुलिस ने 8.2 किलोग्राम अवैध अफीम बरामद की है। इस दौरान चार तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के अनुसार, जब्त अफीम की अनुमानित कीमत 42 लाख 50 हजार रुपए है।
हजारीबाग के पुलिस अधीक्षक को शनिवार देर रात गुप्त सूचना मिली थी कि कुछ लोग एनएच-33 पर मुकुंदगंज में गाड़ियों के एक शोरूम के पास अफीम की खरीद-बिक्री करने वाले हैं। सूचना के सत्यापन और त्वरित कार्रवाई के लिए अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) अमित कुमार के नेतृत्व में छापामारी दल का गठन किया गया।
टीम ने मौके पर पहुंचकर चार संदिग्धों को घेर लिया, जो पुलिस को देखकर भागने लगे थे। पकड़े जाने पर उनके पास से चार बैग मिले, जिनमें अवैध अफीम रखी थी। गिरफ्तार तस्करों की पहचान सचिन कुमार (18), राकेश कुमार मेहता (20), नन्कु ठाकुर (24) और अनिल दांगी (45) के रूप में हुई है। सभी आरोपी चतरा और हजारीबाग जिले के रहने वाले हैं।
आरोपियों ने पूछताछ में स्वीकार किया कि वे चतरा से अफीम लेकर हरियाणा बेचने जा रहे थे, और इसे ट्रेन के जरिए ले जाने की योजना थी। इस मामले में पुलिस ने मुफस्सिल थाना कांड संख्या 187/25 दर्ज कर धारा 17(सी), 21(सी) और 29 एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की है। सभी आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है।
छापामारी दल में एएसपी (मुख्यालय) अमित कुमार, पुलिस निरीक्षक विद्या वाटी ओहद्वार, थाना प्रभारी रोशन वर्णवाल, एएसआई संजय रतन, और तकनीकी शाखा व सशस्त्र बल के जवान शामिल थे। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि जिले में मादक पदार्थों की तस्करी पर नकेल कसने के लिए अभियान लगातार जारी है, और भविष्य में भी ऐसी कार्रवाई लगातार की जाती रहेगी।
Tagsहजारीबागमुफस्सिल थानाअफीम तस्करीअवैध अफीमNDPS एक्टपुलिस कार्रवाईगिरफ्तार तस्करचतरा जिलाNH-33पुलिस अभियानन्यायिक हिरासतजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





