भारत
पुलिस ने तांत्रिक समेत चार को किया गिरफ्तार, वजह जानकर रह जाएंगे हैरान
jantaserishta.com
8 Jun 2024 10:56 AM IST

x
सांकेतिक तस्वीर
मंदिर में खून पड़ा होने से ग्रामीणों ने मामले की शिकायत पुलिस से की थी।
मुजफ्फरनगर: मुजफ्फरनगर में संतान के लिए चरथावल थाना क्षेत्र के गांव रोनीहरजीपुर मंदिर में कबूतर की बलि देने के मामले में पुलिस ने तांत्रिक समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मंदिर में खून पड़ा होने से ग्रामीणों ने मामले की शिकायत पुलिस से की थी। पुलिस ने आरोपियों पर पशु क्रूरता अधिनियत की धारा की बढ़ोतरी की।
पुलिस लाइन में प्रेसवार्ता करते हुए एसपी सिटी सत्यनारायण प्रजापत ने बताया कि गत 30 मई को चरथावल थाना क्षेत्र के गांव रोनीहरजीपुर में स्थित एक मंदिर में एक मूर्ति व फर्श पर खून के छींटे मिले थे। इस पर ग्रामीणों ने हंगामा करते हुए साम्प्रदायिक सौहार्द्र बिगाड़ने की आशंका जाहिर की थी।
गांव के ही मुकेश ने अज्ञात लोगों के खिलाफ थाने पर रिपोर्ट दर्ज कराई थी। एसएसपी अभिषेक सिंह ने इस मामले में सीओ सदर के राजू कुमार साव के नेतृत्व में टीम गठित की थी। एसपी सिटी ने बताया कि चरथावल पुलिस ने गांव के तांत्रिक ऋषिपाल को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। सख्ती से पूछताछ के बाद गांव के मनीश उर्फ मोनू, सुभाष व इन्द्रपाल को भी गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ में बताया कि 24 साल से इंद्रपाल की पत्नी को बच्चे नहीं हो रहे थे। सुभाष ने इंद्रपाल को बताया कि गांव के मनीश की पत्नी को भी बच्चे नही थे, लेकिन तांत्रिक ऋषिपाल द्वारा कराए गए अनुष्ठान के बाद मनीश के घर में बच्चा हो गया। उसके बाद सुभाष, मनीश व इंद्रपाल तांत्रिक ऋषिपाल के पहुंचे। तांत्रिक ने किसी जानवर की बलि देने के लिए कहा, लेकिन बालाजी की पूजा करने पर इंद्रपाल ने जानवर की बलि देने से इंकार कर दिया। उसके बाद तांत्रिक ने कबूतर की बलि देने केलिए कहा। उसके बाद तीन आरोपी जंगल से कबूतर को पकडकर ले आए और मंदिर में पहुंचकर उसकी बलि दे दी। किसी को शक न होने इसलिए आरोपियों ने मंदिर के शीशे तोड़ दिए। पुलिस ने चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर चालान कर दिया है।
Tagsमुजफ्फरनगरमुजफ्फरनगर न्यूज़मुजफ्फरनगर पुलिससंतानतांत्रिकMuzaffarnagarMuzaffarnagar NewsMuzaffarnagar PoliceSantanTantrik
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





