कांग्रेस के पूर्व MLA को पुलिस ने किया गिरफ्तार, जानिए वजह

दतिया: मध्य प्रदेश के दतिया में आदिवासी महिला के द्वारा लगाए गए आरोपों के बाद पूर्व कांग्रेसी विधायक राजेंद्र भारती को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। चिरुला और कोतवाली थाना पुलिस ने कांग्रेस के पूर्व विधायक राजेंद्र भारती को मुड़ियन कुआं स्थित उनके घर से हिरासत में लिया है। पूर्व विधायक पर अवैध तरीके से जमीन पर कब्जे का आरोप लगाते हुए आदिवासी परिवार आंदोलन कर रहा है। पुलिस द्वारा गिरफ्तार करने के बाद अब राजेंद्र भारती को जेल भेजने की तैयारी है। बताया जा रहा है कि दोपहर के बाद पूर्व विधायक राजेंद्र भारती को जेल भेजा जाएगा।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





