भारत

पुलिस ने 5 संदिग्ध आतंकियों को दबोचा, विस्फोटक सामग्री मिली

jantaserishta.com
19 July 2023 9:35 AM IST
पुलिस ने 5 संदिग्ध आतंकियों को दबोचा, विस्फोटक सामग्री मिली
x
बेंगलुरु: बेंगलुरु पुलिस ने आतंकी साजिश को नाकाम करते हुए पांच लोगों को हथियार सहित गिरफ्तार किया है। पुलिस आयुक्त बी. दयानंद ने कहा कि जानकारी के आधार पर बेंगलुरु सिटी क्राइम ब्रांच एक आतंकी गतिविधि को रोकने में कामयाब रही। उन्होंने मीडिया कर्मियों को बताया कि हमने इस मामले में पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनके पास से सात देशी पिस्तौल, 45 लाइव राउंड, वॉकी-टॉकी सेट, ड्रैगर और 12 मोबाइल सेट बरामद हुए हैं।
आरोपियों से प्रारंभिक पूछताछ में पता चला कि एक अन्‍य आरोपी भी इसमें शामिल है। जो फिलहाल विदेश में है। वह बेंगलुरु के आरटी नगर में एक हत्या के मामले में भी शामिल था। पुलिस आयुक्त ने कहा कि जब आरोपी जेल में थे तो वे 2008 के सीरियल ब्लास्ट मामले के मुख्य आरोपियों में से एक टी. नजीर के संपर्क में आए। पुलिस ने कहा, ऐसा लगता है कि नजीर ने इन लोगों को कट्टरपंथी बनाया।
उन्होंने कहा, ''वर्तमान में विदेश में मौजूद आरोपी ने इस मॉड्यूल को सक्रिय किया और आतंकी साजिश को अंजाम देने के लिए हथियारों और अन्य उपकरणों की आपूर्ति की।'' आयुक्त ने कहा, एक बार विस्तृत पूछताछ हो जाने के बाद हम अधिक जानकारी साझा कर सकेंगे।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story