भारत

50 किलो गांजे के साथ 5 तस्कर गिरफ्तार, कार के चेंबर के नीचे छुपाकर करते सप्लाई

jantaserishta.com
28 July 2024 4:46 PM IST
50 किलो गांजे के साथ 5 तस्कर गिरफ्तार, कार के चेंबर के नीचे छुपाकर करते सप्लाई
x
देखें VIDEO.
चंदौली: चकिया पुलिस और सर्विलांस टीम ने रविवार को गांजा तस्करी का खुलासा किया। पुलिस टीम ने पांच तस्करों को गिरफ्तार कर उनसे 50 किलो गांजा बरामद किया। बरामद गांजे की कीमत 10 लाख रुपये बताई जा रही है।
पुलिस ने शिकारगंज इलाके में घेराबंदी कर तस्करों को गांजे के साथ गिरफ्तार किया। दो स्कॉर्पियो से करीब 50 किलो गांजा बरामद किया गया। पुलिस ने दोनों कारों को भी जब्त कर लिया है। गांजा तस्करी के तार ओडिशा के राउरकेला से जुड़े हैं। आरोपी तस्कर गांजे की सप्लाई कार के चेंबर के नीचे छुपाकर करते थे।
आरोपी गांजे की खेप को राउरकेला से लाते थे और इसे चंदौली समेत बिहार में बेचते थे। गिरफ्तार तस्करों ने पूछताछ के दौरान पुलिस को बताया कि ओडिशा के गांजे की क्वालिटी बहुत अच्छी है। इस वजह से बाजार में इसकी बहुत ज्यादा मांग है।
आरोपियों ने पुलिस को बताया कि गांजा बेचकर जो भी कमाई होती थी, हम उसे आपस में बराबर बांट लेते हैं। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है। सभी गिरफ्तार तस्कर बिहार के कैमूर जिले के निवासी हैं। फिलहाल, पुलिस कार्रवाई में जुटी है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story