
x
Lucknow लखनऊ। उत्तर प्रदेश की भदोही पुलिस ने साइबर ठगी के एक बड़े नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए 50 लाख से ज्यादा की ठगी करने वाले पांच आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। भदोही पुलिस ने साइबर अपराध के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 50 लाख रुपए से अधिक की ऑनलाइन ठगी से जुड़े गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस अधीक्षक अभिनव त्यागी के निर्देशन में चलाए गए 'साइबर वज्र अभियान' के तहत थाना भदोही और साइबर क्राइम थाना की संयुक्त टीम ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया।
जांच में इनके नाम पर संचालित पांच म्यूल बैंक खातों से विभिन्न राज्यों की 18 एनसीआरपी शिकायतें जुड़ी मिलीं जबकि कर्नाटक और मध्य प्रदेश में भी इनके खिलाफ मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस के अनुसार, आरोपी व्हाट्सएप और टेलीग्राम के जरिए फर्जी निवेश, शेयर मार्केट और टास्क आधारित कमाई का झांसा देकर लोगों को एपीके फाइल, फर्जी लिंक और क्यूआर कोड भेजते थे।
ठगी की रकम पहले म्यूल खातों में मंगाई जाती, फिर एटीएम, यूपीआई और अन्य बैंकिंग माध्यमों से निकालकर अलग-अलग खातों में ट्रांसफर कर दी जाती थी। गिरफ्तार आरोपियों में मोहम्मद इरफान, अमन, गुफरान, समीर अंसारी और सैदान अंसारी शामिल हैं। पुलिस ने सभी को न्यायालय भेज दिया है, जबकि इस गिरोह से जुड़े तीन अन्य फरार आरोपियों की तलाश तेज कर दी गई है।
मामले को लेकर पुलिस अधीक्षक अभिनव त्यागी ने बताया कि 'साइबर वज्र अभियान' के जरिए साइबर अपराधियों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी के अंतर्गत शुक्रवार को भदोही जनपद के रहने वाले 5 साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस की पूछताछ में इन अपराधियों के अन्य लिंक का भी पता चला है, जिनको ये म्यूल अकाउंट्स साइबर फ्रॉड करने के लिए देते थे। उन्होंने बताया कि इस मामले से संबंधित अन्य तीन वांछित अपराधियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। इसी के साथ उन्होंने आमजन से अनुरोध किया कि वे इस प्रकार के साइबर फ्रॉड में न फंसे। वहीं, पुलिस की ओर से मामले से संबंधित आगे की जांच और कार्रवाई जारी है।
Tagsभदोहीउत्तर प्रदेशसाइबर वज्र अभियानसाइबर ठगी50 लाख फ्रॉड5 आरोपी गिरफ्तारऑनलाइन निवेश ठगीम्यूल अकाउंटव्हाट्सएप फ्रॉडटेलीग्राम स्कैमBhadohiUttar PradeshCyber Vajra Abhiyancyber fraud50 lakh fraud5 accused arrestedonline investment fraudmule accountWhatsApp fraudTelegram scamजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





