भारत
पुलिस ने किया अपराधी चेंटा को गिरफ्तार...लूट, डकैती और हत्या के प्रयास का आरोप
jantaserishta.com
22 May 2026 9:01 AM IST

x
बड़ी सफलता हासिल की है.
फरीदाबाद: फरीदाबाद पुलिस ने अपराधियों के खिलाफ सख्त रुख जारी रखते हुए एक बड़ी सफलता हासिल की है। अपराध शाखा ऊंचा गांव की टीम ने 21-22 मई की रात मुठभेड़ के बाद आरोपी संदीप उर्फ चेंटा को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी गांव मच्छगर का निवासी है।
पुलिस के अनुसार, आरोपी संदीप किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में था। जब पुलिस टीम ने उसे घेरा, तो आरोपी ने पुलिस पर तीन गोलियां चला दीं। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली आरोपी के पैर में लगी, जिसके बाद उसे काबू कर लिया गया। यह घटना थाना छांयसा क्षेत्र के अंतर्गत चांदपुर-अटाली रोड पर गांव फज्जूपुर के पास हुई।
आरोपी संदीप 20 मई की सुबह सेक्टर-12 कोर्ट मोड़ स्थित चंदिला फूड होटल में एक कर्मचारी पर पिस्टल तानकर हत्या के प्रयास की वारदात को अंजाम दे चुका था। इस मामले में वह वांछित था। पुलिस उसकी तलाश में लगातार छापेमारी कर रही थी।
मुठभेड़ के दौरान पुलिस ने मौके से एक मोटरसाइकिल और एक पिस्टल बरामद की है। आरोपी के पास से अन्य सामग्री भी मिली है, जिसकी जांच की जा रही है। संदीप उर्फ चेंटा पर पहले भी कई गंभीर मामले दर्ज हैं। वह लूट, डकैती और हत्या के प्रयास जैसे संगीन अपराधों में संलिप्त रहा है। पुलिस उसे लंबे समय से विभिन्न मामलों में तलाश रही थी। उसकी गिरफ्तारी से अपराधियों में खलबली मच गई है।
अपराध शाखा की टीम ने रात के अंधेरे में सटीक खुफिया जानकारी के आधार पर इस ऑपरेशन को अंजाम दिया। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई।
आरोपी को गिरफ्तार कर उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है। इलाज के बाद उसे कोर्ट में पेश किया जाएगा। उसके खिलाफ थाना छांयसा में हत्या के प्रयास, अवैध हथियार रखने और पुलिस पर फायरिंग करने के नए मामले भी दर्ज किए जा रहे हैं। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर उसके अन्य साथियों और संभावित वारदातों के बारे में जानकारी जुटाने का प्रयास कर रही है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





