भारत

रवि काना गैंग के एक और बदमाश को पुलिस ने किया गिरफ्तार

jantaserishta.com
16 March 2024 3:26 PM IST
रवि काना गैंग के एक और बदमाश को पुलिस ने किया गिरफ्तार
x

रवि काना गैंग के एक और बदमाश को पुलिस ने किया गिरफ्तार

कुख्यात स्क्रैप माफिया रवि काना अभी फरार है।
ग्रेटर नोएडा: गौतमबुद्ध नगर का कुख्यात स्क्रैप माफिया रवि काना अभी फरार है। दूसरी तरफ पुलिस और स्पेशल टीम उसके गैंग के लोगों की लगातार गिरफ्तारी कर रही है। शुक्रवार को रवि काना गैंग के दो आरोपियों की गिरफ्तार हुई थी। इसके बाद शनिवार को भी एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। बीटा-2 पुलिस और स्वाट टीम ने 25 हजार के इनामी बदमाश की गिरफ्तारी की है।
पुुलिस कमिश्नर गौतम बुद्धनगर के आदेश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत टीम ने 25 हजार के इनामी तरूण छोंकर को गिरफ्तार किया। तरुण शातिर किस्म का अपराधी और स्क्रैप माफिया रवि नागर उर्फ रविंद्र सिंह उर्फ रवि काना गैंग का सदस्य है। गिरफ्तार आरोपी तरूण छोंकर लूटे और चोरी किए गए सरिया और स्क्रैप की सप्लाई का काम करता था। तरुण पर अलग-अलग थानों में नौ मामले दर्ज हैं।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story