भारत

अभद्र व्यवहार: विदेशी महिला पर्यटक से गालियां बुलवाने का मामला, ऑटो चालक को पुलिस ने गिरफ्तार किया

jantaserishta.com
24 March 2026 6:02 PM IST
अभद्र व्यवहार: विदेशी महिला पर्यटक से गालियां बुलवाने का मामला, ऑटो चालक को पुलिस ने गिरफ्तार किया
x
वीडियो हुआ वायरल.
जयपुर: जयपुर अपनी मेहमाननवाजी और संस्कृति के लिए दुनियाभर में मशहूर है, वहीं इस बार एक ऐसी घटना सामने आई जिसने शहर की छवि को ही धूमिल कर दिया है. जयपुर घूमने आई एक विदेशी महिला पर्यटक की मासूमियत का फायदा उठाकर उसे गालियां सिखाने वाले ऑटो चालक को पुलिस ने आखिरकार गिरफ्तार कर लिया है.
यह पूरा मामला तब उजागर हुआ जब इस शर्मनाक हरकत का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया. वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि ऑटो चालक हंसते हुए विदेशी महिला को आपत्तिजनक और अशोभनीय शब्द सिखा रहा है.
भाषा और शब्दों के अर्थ से अनजान महिला उन शब्दों को सामान्य बातचीत का हिस्सा समझकर दोहराती नजर आती है. आरोपी की पहचान लुहारों का मोहल्ला निवासी मोहम्मद सोहेल के रूप में हुई है. वीडियो सामने आते ही पर्यटक थाना पुलिस हरकत में आई और मामले को गंभीरता से लेते हुए तुरंत जांच शुरू की. पुलिस टीम ने वीडियो के आधार पर इलाके में ऑटो चालकों, राहगीरों और दुकानदारों से पूछताछ की. कड़ी मेहनत के बाद आरोपी की पहचान कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया.
बताया जा रहा है कि आरोपी न सिर्फ महिला को गलत शब्द सिखा रहा था, बल्कि उसे अन्य लोगों के सामने दोहराने के लिए भी उकसा रहा था. महिला, जो इन शब्दों के अर्थ से पूरी तरह अनजान थी, मासूमियत में उन्हें बोलती रही और यही वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. जयपुर जैसे पर्यटन शहर में इस तरह का व्यवहार देश की छवि को भी नुकसान पहुंचाता है. पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है और आगे की कार्रवाई जारी है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story