Top News

कथित BJP नेता को पुलिस ने भेजा जेल, झूठा रौब दिखाया, फिर…

jantaserishta.com
13 Dec 2023 12:13 PM GMT
कथित BJP नेता को पुलिस ने भेजा जेल, झूठा रौब दिखाया, फिर…
x

कानपुर: यूपी के कानपुर में एक चौकाने वाला मामला सामने आया है। जजों से संबंध होने का झांसा देकर कथिक भाजपा नेता ने एक व्यक्ति से डेढ़ लाख की रंगदारी वसूल ली। यहां तक कि जब पीड़ित का काम नहीं हुआ और जब उसने दिए हुए रुपये वापस मांगने गया तो उसे धमकी देने लगा। इस पर अब पीड़ित ने जाजमऊ थाने में कथित नेता पर एफआईआर दर्ज कराई। पुलिस ने मंगलवार को कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

चकेरी के सावित्री नगर निवासी मोहम्मद वसीम के अनुसार साल 2016 में उनके बेटे गुफरान को चकेरी पुलिस ने मासूम से दुष्कर्म के आरोप में जेल भेजा था। तब से बेटा जेल में बंद है। अगस्त 2022 में उनके परिचित जाजमऊ निवासी डॉ. दिलशाद अहमद के माध्यम उनकी मुलाकात आरोपित कथित भाजपा नेता शब्बीर अहमद से हुई। मूलरूप से इटावा के ताखा का रहने वाला है। जाजमऊ के केडीए कालोनी में किराये के मकान में है।

वसीम के मुताबिक आरोपित ने झांसे में लिया कि उसका कई जजों के यहां आना जाना है। शब्बीर ने कई पुलिस प्रशासनिक और भाजपा नेताओं संग फोटो घर में लगा रखी थीं। पांच लाख मांगने पर एक लाख दे दिए। सितम्बर 2022 को कोर्ट ने बेटे को 12 साल की सजा दे दी। वसीम के रुपये मांगने पर आरोपित ने धमकी देकर 50 हजार की रंगदारी और वसूल ली। थाना प्रभारी अरविंद सिंह सिसोदिया के मुताबिक आरोपित पर रंगदारी समेत अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है। ज्वाइंट सीपी आनंद प्रकाश तिवारी ने इस मामले में बताया कि न्यायपालिका के नाम पर झांसा देकर आरोपित ने रंगदारी वसूली थी। रिपोर्ट दर्ज की गई है। कुछ प्रतिष्ठित लोगों के साथ उसकी तस्वीर मिली है। विवेचना में जो भी तथ्य सामने आएंगे उसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

जानकारी के अनुसार वर्ष 2022 में शब्बीर इटावा से कानपुर साइकिल चलाकर कानपुर आया था। फिर कई महीनों तक उसने प्रचार के लिए होर्डिंग लगवाई। लेकिन चुनाव में उसे सपा से टिकट ही नहीं मिला।

Next Story