भारत

शराब की तस्करी कर रहे युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार

jantaserishta.com
19 March 2026 2:40 PM IST
शराब की तस्करी कर रहे युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार
x
पुलिस लगातार नशे के खिलाफ कार्रवाई कार्रवाई कर रही है.
नई दिल्ली: "नशे पर लगाम, देश को सलाम" अभियान के तहत दिल्ली पुलिस लगातार नशे के खिलाफ कार्रवाई कार्रवाई कर रही है। द्वारका के डीसीपी कुशलपाल सिंह ने पुलिस टीम को नशीले पदार्थों और अवैध शराब के खिलाफ अभियान चलाने का निर्देश दिया है। इसी कड़ी में द्वारका एएटीएस की टीम ने अंतरराज्यीय अवैध शराब तस्कर को गिरफ्तार किया है।
विशिष्ट सूचना के आधार पर तकनीकी निगरानी और खुफिया जानकारी की सहायता से एएटीएस द्वारका की टीम ने दिल्ली के यूटीआर-2 के पास साईं मंदिर से श्याम विहार रोड की ओर जा रही एक बोलेरो पिकअप को देखा। टीम द्वारा रोकने का इशारा करने पर चालक ने भागने का प्रयास किया। इस पर टीम ने घेराबंदी कर पिकपअप चालक को गिरफ्तार कर लिया।
चालक की पहचान मोहम्मद नौशाद (22) के रूप में हुई है। वाहन की तलाशी लेने पर हरियाणा में बिक्री के लिए लेबल किए गए अवैध शराब के 2500 क्वार्टर से भरे 50 कार्टन बरामद हुई। यह शराब दिल्ली में अवैध आपूर्ति के लिए लाई जा रही थी। अवैध शराब और बोलेरो पिकअप वाहन को जब्त कर लिया है। इसके साथ ही पुलिस स्टेशन नजफगढ़ में केस दर्ज किया गया है।
डीसीपी कुशलपाल सिंह ने बताया कि "नशे पर लगाम, देश को सलाम" अभियान का उद्देश्य द्वारका, दिल्ली और आसपास के क्षेत्र में अवैध रूप से बेचे जा रहे नशीले पदार्थों पर अंकुश लगाना है। साथ ही, युवाओं और समाज को रचनात्मक कार्यों में बेहतर और विवेकपूर्ण तरीके से संलग्न होने में सक्षम बनाना है।
वहीं, एक दिन पहले 18 मार्च को दिल्ली से सटे ग्रेटर नोएडा के दादरी क्षेत्र में आबकारी विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम ने अवैध शराब से भरे एक ट्रक को पकड़ा था। यह कार्रवाई लुहारली टोल प्लाजा पर चेकिंग के दौरान की गई। जांच के दौरान ट्रक के अंदर भारी मात्रा में शराब बरामद हुई, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 50 लाख रुपए बताई जा रही है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story