भारत

ग्रेटर नोएडा के रबूपुरा कस्बे में 6 वर्ष से घुम रहे एक वहशी दरिंदे को पुलिस ने किया गिरफ़्तार

Admin Delhi 1
26 July 2023 3:30 AM GMT
ग्रेटर नोएडा के रबूपुरा कस्बे में 6 वर्ष से घुम रहे एक वहशी दरिंदे को पुलिस ने किया गिरफ़्तार
x

ग्रेटर नॉएडा क्राइम न्यूज़: ग्रेटर नोएडा क्षेत्र के रबूपुरा कस्बे में 6 वर्ष से घुम रहे एक वहशी दरिंदे को पुलिस ने दबोच कर उसे उसे सही ठिकाने पर पहुंचा दिया है। यह दरिंदा मासूम बच्चियों को बहला फुसलाकर उनके साथ बेहद घिनौना काम करता था।

ग्रेटर नोएडा के रबूपुरा में रहने वाली एक महिला ​की शिकायत पर पुलिस ने हामिद नाम के एक शख्स को पकड़ा तो हकीकत जानकर पुलिस भी दंग रह गई। रबूपुरा थाने के एसएचओ ने चेतना मंच को बताया कि गत दिनों एक महिला ने अपनी 9 वर्षीय बच्ची के साथ अज्ञात व्यक्ति द्वारा दुष्कर्म किए जाने के आरोप में मुकदमा दर्ज कराया था। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत कर जांच पड़ताल शुरू की। जांच पड़ताल में हामिद पुत्र हनीफ का नाम प्रकाश में आया।

चोरी भी करता है आरोपी: मुखबिर की सूचना के आधार पर पुलिस ने हामिद को फलेदा कट यमुना एक्सप्रेसवे के पास से बाइक सहित गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में हामिद ने बच्ची के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम देना स्वीकार किया।

आरोपी ने बताया कि उसने वर्ष 2016 में भी एक 7 वर्षीय बच्ची के साथ बलात्कार की घटना को अंजाम दिया था। वह नाबालिग बच्चियों को झांसे में लेकर उन्हें सुनसान जगह पर ले जाता था और उनके साथ गलत काम करता था।

थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी अपराधिक प्रवृत्ति का है और अपने दैनिक खर्चों की पूर्ति के लिए घर व दुकानों में चोरी की घटनाओं को अंजाम भी देता है।

Next Story