भारत

पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान शातिर अपराधी को किया गिरफ्तार, चोरी के जेवरात और हथियार बरामद

jantaserishta.com
23 March 2025 12:18 PM IST
पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान शातिर अपराधी को किया गिरफ्तार, चोरी के जेवरात और हथियार बरामद
x
झांसी: उत्तर प्रदेश के झांसी में पुलिस और एक शातिर बदमाश के बीच देर रात मुठभेड़ हुई। इस दौरान बदमाश के पैर में गोली लगी और उसे घायल अवस्था में झांसी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने उसके पास से चोरी के लाखों रुपये के जेवरात, नकदी, एक अवैध हथियार और कारतूस बरामद किए हैं।
सीओ सिटी स्नेहा तिवारी ने मीडिया को बताया कि हाल ही में शहर कोतवाली क्षेत्र में एक चोरी की घटना हुई थी। देर रात मुखबिर से कोतवाली पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि चोरी में शामिल आरोपी भागने की फिराक में है। आरोपी नगरिया कुआं के पास है। इस सूचना के आधार पर तत्काल कोतवाली पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। आरोपी ने पुलिस को आता देखकर उन पर फायरिंग कर दी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में आरोपी पैर में गोली लगने से घायल हो गया। इसके बाद आरोपी को तुरंत गिरफ्तार कर इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया।
उन्होंने आगे कहा कि आरोपी की पहचान आसिफ उर्फ अक्का (22) के रूप में हुई है। वह कोतवाली क्षेत्र के अलीगोल खिड़की का रहने वाला है। पुलिस पूछताछ के दौरान आरोपी ने खुलासा किया कि 20 मार्च को थाना कोतवाली क्षेत्र में हुई चोरी की वारदात को उसी ने अंजाम दिया था। चोरी से संबंधित सोने-चांदी के जेवरात आरोपी के कब्जे से बरामद हुए हैं। इसकी कीमत लगभग चार से पांच लाख रुपये है। इसके साथ ही 315 बोर का एक तमंचा, दो खोखा कारतूस और एक जिंदा कारतूस बरामद किया गया है।
सीओ सिटी ने आगे बताया कि मुठभेड़ के दौरान आरोपी और पुलिस की तरफ से दो-दो राउंड फायरिंग की गई थी। पुलिस की टीम सुरक्षित है। चोरी से संबंधित मामले में थाना कोतवाली में पहले से ही एफआईआर दर्ज है। पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई करते हुए आरोपी को जेल भेजेगी। आरोपी के आपराधिक इतिहास की जानकारी जुटाई जा रही है। शुरुआती जानकारी के अनुसार, आरोपी के खिलाफ पहले से ही छह से सात मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस को इसकी काफी दिनों से तलाश थी।
बताया जा रहा है कि हाल ही में शहर कोतवाली क्षेत्र की पीतांबरा कॉलोनी में रहने वाले एक भाजपा नेता के घर में अज्ञात बदमाश ने लाखों रुपये की चोरी की थी। इस घटना की तस्वीरें सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई थीं। इसके आधार पर पुलिस ने तुरंत मामला दर्ज कर बदमाश की तलाश शुरू की थी।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story