भारत

पुलिस ने हथियारों के साथ एक अपराधी को किया गिरफ्तार

jantaserishta.com
9 Oct 2025 5:55 PM IST
पुलिस ने हथियारों के साथ एक अपराधी को किया गिरफ्तार
x
बड़ी सफलता हासिल की.
मोगा: पंजाब की मोगा पुलिस ने अपराध नियंत्रण की दिशा में एक बड़ी सफलता हासिल की है। मुखबिर की सूचना के आधार पर पुलिस ने कुख्यात अपराधी आकाश दीप सिंह को गिरफ्तार किया है।
पुलिस को सूचना मिली थी कि अपराधी आकाश दीप सिंह सदा सिंह वाला गांव में है। सूचना मिलने पर पुलिस ने पूरे इलाके को घेरकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से दो अवैध पिस्तौल, दो मैगजीन और दो कारतूस बरामद किए गए।
अपराधी आकाश दीप सिंह की पहचान मोगा जिले के दौलतपुरा गांव के निवासी के रूप में हुई है। उस पर पहले से ही विभिन्न थानों में 10 आपराधिक मामले दर्ज हैं, जिनमें से 7 मामले नारकोटिक्स ड्रग्स एंड साइकोट्रोपिक सब्सटेंस (एनडीपीएस) एक्ट के तहत हैं। सिटी डीएसपी गुरप्रीत सिंह ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि मुखबिर की सूचना पर आकाश दीप सिंह को अवैध हथियारों के साथ गिरफ्तार किया गया है। तलाशी के दौरान उसके पास से अवैध हथियार और गोला-बारूद बरामद किए गए। आरोपी को पुलिस रिमांड पर लेकर पूछताछ की जा रही है।
उन्होंने बताया कि रिमांड के दौरान आपराधिक नेटवर्क के बारे में जानकारी मिली है। पुलिस अभी पूरे आपराधिक नेटवर्क, हथियारों के स्रोत और संभावित योजनाओं का पता लगा रही है। इसके साथ ही अन्य संदिग्ध साथियों की तलाश में छापेमारी कर रही है। आकाश दीप की तलाश पुलिस कई दिनों से कर रही थी।
इसी क्रम में पंजाब पुलिस की काउंटर इंटेलिजेंस यूनिट ने पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई के समर्थन से संचालित बब्बर खालसा इंटरनेशनल (बीकेएल) के एक आतंकी मॉड्यूल का पर्दाफाश किया है। यह मॉड्यूल बीकेएल सरगना हरविंदर सिंह रिंदा के निर्देश पर ब्रिटेन में बैठे हैंडलर निशान जौरियन और आदेश जमाराय के जरिए चलाया जा रहा था।
कार्रवाई में जालंधर से दो आतंकियों गुरजिंदर सिंह और दीवान सिंह को गिरफ्तार किया गया, जबकि उनके पास से 2.5 किलोग्राम आईईडी (इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस)/आरडीएक्स और एक रिमोट कंट्रोल बरामद हुआ।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story