भारत

पुलिस ने 50 हजार के इनामी बदमाश को किया गिरफ्तार, कई मामलों में आरोपी

jantaserishta.com
11 March 2025 9:37 AM IST
पुलिस ने 50 हजार के इनामी बदमाश को किया गिरफ्तार, कई मामलों में आरोपी
x
पुलिस ने आरोपी को रोडवेज बस अड्डे के पास से गिरफ्तार किया है.
मऊ: उत्तर प्रदेश के मऊ में पुलिस ने 50 हजार रुपये के इनामी बदमाश को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को घोसी रोडवेज बस अड्डे के पास से गिरफ्तार किया है। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि जिला मऊ के पुलिस अधीक्षक आदेश के अनुपालन में जिले के वांछित जिला बदर व इनामी अपराधियों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। इसी संयुक्त अभियान के क्रम में लखनऊ एसटीएफ और घोसी थाना पुलिस ने 50 हजार रुपये के इनामी बदमाश को घोसी रोडवेज बस अड्डे के पास से गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान अजीत उर्फ सिंटू के रूप में हुई है।
अधिकारी ने आगे बताया कि अजीत घोसी थाना क्षेत्र के अंतर्गत पुनापार का निवासी है। अपराधी मुकदमा संख्या 93/2023, धारा 363, 366, 376(3), 368 आईपीसी व 16/17 पॉक्सो एक्ट में वांछित था। आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट भेजा गया है।
बता दें कि उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले से पुलिस ने बलात्कार समेत विभिन्न आपराधिक मामलों में वांछित अपराधी के साथ गई एक नाबालिग लड़की को बचाया था। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बीते सोमवार को बताया था कि नाबालिग लड़की सोशल मीडिया के माध्यम से आरोपी से मिली थी। लड़की 27 फरवरी को समयपुर बादली से लापता हुई थी। आरोपी एक नाबालिग से बलात्कार के मामले में वांछित था। समयपुर बादली थाने में 18 नवंबर 2024 को इस घटना के संबंध में केस दर्ज किया गया था।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story