भारत

25 हजार के इनामी बदमाश को पुलिस ने एनकाउंटर में किया गिरफ्तार, पैर में लगी गोली

jantaserishta.com
20 Jun 2025 2:21 PM IST
25 हजार के इनामी बदमाश को पुलिस ने एनकाउंटर में किया गिरफ्तार, पैर में लगी गोली
x
कार भी जब्त कर ली गई है.
ग्रेटर नोएडा: ग्रेटर नोएडा के थाना नॉलेज पार्क पुलिस और दिल्ली के रहने वाले 25,000 रुपये के इनामी बदमाश के बीच आज सुबह मुठभेड़ हो गई। जिसमें पुलिस ने बदमाश को पैर में गोली लगने के बाद घायल अवस्था में गिरफ्तार कर लिया है और उसके साथ उसकी कार भी जब्त कर ली गई है।
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक थाना नॉलेज पार्क पुलिस दिनांक 20 जून को सेक्टर 148 से पुश्ता के पास चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान अर्टिगा कार सवार व्यक्ति को रुकने का इशारा किया गया तो वह नहीं रुका, बल्कि कार को मोड़कर भागने का प्रयास करने लगा। पुलिस ने शक होने पर कार चालक का पीछा किया गया।अपने आप को घिरता देख कार चालक अपनी कार से उतरकर भागने का प्रयास करते हुए पुलिस टीम पर फायर करने लगा। पुलिस द्वारा की गयी जवाबी कार्रवाई में अभियुक्त के पैर में गोली लगी और वह घायल हो गया। इसके बाद पुलिस ने उसे धर दबोचा है।
पुलिस उस अपराधी को अस्पताल लेकर गई है जहां उसका इलाज हो रहा है। पुलिस उसके पुराने आपराधिक इतिहास की कुंडली को भी खंगालने में लगी हुई है। पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया है कि गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान शाहिद, निवासी गली नं0 11 न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी जाकिर नगर थाना जामियानगर, ओखला, नई दिल्ली के रूप में हुयी है। अभियुक्त थाना नॉलेज पार्क से वांछित 25000 रुपये का इनामी अपराधी है। अभियुक्त के कब्जे से 1 तमंचा .315 बोर व 1 जिंदा कारतूस, 1 खोखा कारतूस .315 बोर व घटना में इस्तेमाल अर्टिगा कार को बरामद किया गया है। अभियुक्त के आपराधिक इतिहास व अन्य जानकारी की जा रही है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story