भारत

बड़ी कार्रवाई: 4 विदेशी महिलाओं समेत 9 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, हो रहा था ये...

jantaserishta.com
2 July 2022 3:29 PM IST
बड़ी कार्रवाई: 4 विदेशी महिलाओं समेत 9 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, हो रहा था ये...
x

न्यूज़ क्रेडिट: आजतक

नोएडा: नोएडा में पुलिस ने रेव पार्टी पर छापा मारा. पुलिस ने इस मामले में कुल 9 लोगों को गिरफ्तार किया है. इनमें अफ्रीकी मूल की चार महिलाओं समेत 8 विदेशी नागरिक और 1 भारतीय नागरिक शामिल है. बताया जा रहा है कि ये लोग रेव पार्टी का आयोजन कर हंगामा कर रहे थे.

बताया जा रहा है कि रेव पार्टी का आयोजन कोतवाली दादरी क्षेत्र स्थित ओमीक्रोन-1 सोसाइटी में हो रहा था. यहां विदेशी नागरिक रेव पार्टी का आयोजन कर हंगामा कर रहे थे. पुलिस ने 8 विदेशी नागरिकों समेत 9 लोगों को गिरफ्तार किया है.
पुलिस को सूचना मिली थी कि ओमीक्रोन-1 सोसायटी के बी-40 फ्लैट पर कुछ विदेशी लोग रेव पार्टी का आयोजन कर रहे थे. पुलिस ने छापा मारकर 9 लोगों को गिरफ्तार किया है. पुलिस के मुताबिक, अफ्रीकी मूल की 4 महिलाओं और चार पुरुषों को गिरफ्तार किया गया है. 1 भारतीय नागरिक भी गिरफ्तार हुआ है.
पुलिस को इन लोगों के पास से 28 बोतल व्हिस्की, 171 टीन बीयर और 380 ग्राम अवैध गांजा, 710 ग्राम नशीला पाऊडर मिला है. पुलिस ने इन्हें कब्जे में ले लिया है. पुलिस के मुताबिक, अग्रेजी शराब भी दूसरे राज्य से लाई गई थी.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story