भारत

पुलिस ने मुठभेड़ के बाद 5 शातिर अपराधियों को किया गिरफ्तार

jantaserishta.com
25 March 2026 8:29 AM IST
पुलिस ने मुठभेड़ के बाद 5 शातिर अपराधियों को किया गिरफ्तार
x
इनमें दो बदमाशों के पैर में गोली लगी है, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
रायबरेली: रायबरेली में वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। दो अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हुई मुठभेड़ में पुलिस ने पांच शातिर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। इनमें दो बदमाशों के पैर में गोली लगी है, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पुलिस के अनुसार, नसीराबाद और बछरावां इलाकों में वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस और अपराधियों के बीच झड़प हुई। गिरोह के दो सदस्य सूरज और मार्को गोली लगने से घायल हो गए और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया, जबकि तीन अन्य - मनीष, पिंटू और अनिकेत को गिरफ्तार कर लिया गया। ये सभी अंतर्जनपदीय गैंग के शातिर लुटेरे बताए जा रहे हैं। इनके कब्जे से ईको स्पोर्ट कार व बाइक बरामद हुई है। इसके साथ ही तमंचा व कारतूस भी बरामद हुआ है।
एएसपी संजीव कुमार सिन्हा ने बताया कि नसीराबाद में चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। इस दौरान एक ईको गाड़ी और मोटरसाइकिल पर सवार संदिग्ध व्यक्तियों को पुलिस ने रोकने की कोशिश की। ईको गाड़ी नसीराबाद की तरफ भाग गई, जबकि मोटरसाइकिल सवार फिसल कर गिर पड़े। इसके बाद बदमाश भागने लगे। पुलिस ने जब पीछा किया तो बदमाशों ने फायरिंग की। पुलिस की जवाबी फायरिंग में अपराधी सूरज गोली लगने से घायल हो गया, जिसे तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया।
इसके साथ ही कंट्रोल रूम से जिले की अन्य थाना पुलिस को ईको गाड़ी सवारों के भागने की सूचना दी गई। पड़ोसी जिले में भी सूचना दी गई। इसके बाद पूरे जिले की पुलिस अलर्ट हो गई। इसके बाद ईको में सवार शातिर बदमाशों को बछरावां इलाके में मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया गया।
एएसपी संजीव कुमार सिन्हा ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच की जा रही है। इसके अलावा पूछताछ कर उनके गिरोह का पता लगाया जा रहा है। वहीं, इनके आपराधिक इतिहास के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story