भारत
पुलिस ने गैंगस्टर ग्रुप के 5 सदस्यों को किया गिरफ्तार, अवैध हथियार बरामद
jantaserishta.com
21 Oct 2025 6:46 PM IST

x
संगठित अपराध के खिलाफ बड़ी कार्रवाई.
तरनतारन: पंजाब पुलिस ने संगठित अपराध के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए विदेशी गैंगस्टर लखबीर सिंह उर्फ लांडा हरिके और गुरदेव जैसल समूह के 5 सक्रिय सदस्यों को गिरफ्तार किया। इनके कब्जे से तीन अवैध हथियार भी बरामद किए गए हैं।
तरनतारन पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि कुछ लोग भिखीविंड इलाके में आपराधिक गतिविधियों को अंजाम देने वाले हैं। सूचना मिलते ही तरनतारन पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए पांचों आरोपियों को पकड़ लिया।
प्रारंभिक जांच में यह खुलासा हुआ है कि आरोपी रंगदारी नहीं देने वाले लोगों को धमकाने के लिए अवैध हथियारों से फायरिंग करते थे। कुछ समय पहले इन्होंने गांव मुंडा और फतेहाबाद में भी रंगदारी नहीं मिलने पर फायरिंग की वारदात को अंजाम दिया था।
जांच में यह भी पता चला कि विदेशी गैंगस्टर लखबीर सिंह उर्फ लांडा हरिके और गुरदेव जैसल ने अपने करीबी साथियों गुरविंदर सिंह उर्फ पल्ली, जशनप्रीत सिंह उर्फ तोरी, अमृतपाल सिंह उर्फ अमृत, जसविंदर सिंह उर्फ आसू और एक नाबालिग के साथ मिलकर एक गिरोह बनाया है और गैंगस्टर लखबीर सिंह उर्फ लांडा हरिके के आदेश पर काम करते थे।
पुलिस ने सभी आरोपियों को कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लिया है। तरनतारन पुलिस का मानना है कि रिमांड के दौरान गिरोह से जुड़े और खुलासे होने की संभावना है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। कई मामलों के खुलासे होने की संभावना है। साथ ही, इनके गिरोह के बाकी सदस्यों को गिरफ्तारी के लिए टीम बनाकर उनकी तलाश शुरू कर दी गई है। गिरफ्तार आरोपियों की काफी दिनों से तलाश चल रही थी। इनसे यह भी पूछा जा रहा है कि इनके पास तक अवैध हथियार कहां से और कैसे आते हैं।
इसी क्रम में पंजाब की अमृतसर ग्रामीण पुलिस ने केंद्रीय एजेंसियों के साथ मिलकर एक बड़ी सफलता हासिल की है। एक खुफिया जानकारी पर पुलिस ने दो आतंकवादी गुर्गों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से एक खतरनाक रॉकेट प्रोपेल्ड ग्रेनेड (आरपीजी) बरामद हुआ है।
शुरुआती जांच से पता चला है कि गिरफ्तार आरोपी महकदीप सिंह महक और आदित्य पाकिस्तान स्थित आईएसआई एजेंट के सीधे संपर्क में थे, जिसने यह हथियार भारत भेजा था।
Tagsपंजाबतरनतारन पुलिसगैंगस्टरगैंगस्टर लांडा हरिके ग्रुपPunjabTarn Taran PoliceGangsterGangster Landa Harike Group
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





