भारत

लूट के मामले में पुलिस ने मुठभेड़ में 4 और बदमाश किए गिरफ्तार

jantaserishta.com
29 Nov 2022 8:02 PM IST
लूट के मामले में पुलिस ने मुठभेड़ में 4 और बदमाश किए गिरफ्तार
x
गाजियाबाद (आईएएनएस)| थाना विजयनगर पुलिस ने मेटल फैक्ट्री में हुई डकैती के मामले में 4 बदमाशों को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से 1247 किलोग्राम तांबा बरामद हुआ है। साथ ही साथ पुलिस ने उनसे एक तमंचा भी बरामद किया है।
दरअसल गाजियाबाद के विजय नगर थाना इलाके के इंडस्ट्रियल एरिया में 25 नवंबर की देर रात बदमाशों ने धावा बोलकर तांबा और कॉपर लूट लिया था। इस मामले में पुलिस पहले भी कुछ बदमाशों को गिरफ्तार कर चुकी है। पुलिस ने बीती देर रात चार बदमाशों को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है, जिनमें से दो बदमाश पुलिस की गोली से घायल हुए हैं। यह सभी बदमाश चोरी किए गए माल को ठिकाने लगाने की कोशिश कर रहे थे उनके 5 साथी पहले ही गिरफ्तार किए जा चुके हैं। पुलिस ने इस मामले को सॉल्व करने के लिए पांच अलग-अलग टीमें बनाई थीं।
इस मामले में पुलिस ने पहले जो पांच आरोपी पकड़े थे। उनमें से इस फैक्ट्री में 7 दिन लगातार काम करने गए एक बदमाश ने इस पूरी लूट की योजना को तैयार किया था। जिसने अपने सभी साथियों को इस लूट के प्लान के लिए तैयार किया था और फिर 25 नवंबर की रात करीब 3:00 बजे फैक्ट्री में धावा बोलकर गार्ड को बंदूक की नोक पर ले लिया था और फैक्ट्री से तांबा और कॉपर लूटकर फरार हो गए थे।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story