भारत
पुलिस ने 12 युवतियों समेत 33 को किया गिरफ्तार, होटल में एक्शन के बाद अफरातफरी
jantaserishta.com
27 Sept 2023 5:11 PM IST

x
होटल से 12 बार बालाएं भी पकड़ी गई हैं।
नैनीताल: उत्तराखंड के नैनीताल में मंगलवार को पुलिस ने एक बड़ी छापेमारी की। यहां के एक होटल में पुलिस ने 33 लड़के-लड़िकयों को पकड़ा है, जिनमें से अधिकतर दिल्ली-एनसीआर के रहने वाले हैं। नैनीताल के ज्योलीकोट इलाके में मौजूद इस होटल में कसीनो चलाया जा रहा था। जुआ खेलने और अवैध रूप से शराब परोसने के मामले में पुलिस ने इन्हें पकड़ा है। मुखबिर की सूचना पर हुई छापेमारी के दौरान यूपी, दिल्ली, हरियाणा के 21 लोग जुआ खेलते हुए पकड़े गए। इसके अलावा होटल से 12 बार बालाएं भी पकड़ी गई हैं।
थाना तल्लीताल में इन सभी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई है। होटल संचालक फरार बताया जा रहा है। पुलिस ने यहां से पांच लाख रुपये से अधिक रकम बरामद कर चार वाहनों को सीज किया है। एसएसपी प्रह्लाद नारायण मीणा ने बताया कि एसओजी और पुलिस टीम ने मंगलवार को ज्योलीकोट के समीप डोलमार स्थित एक होटल में छापा मारा। इस दौरान होटल के पारदर्शी हॉल में अवैध रूप से कसीनो संचालित कर जुआ खेला जा रहा था। साथ ही होटल के कर्मचारी और लड़कियां जुआ खेल रहे लोगों को शराब परोस रहीं थीं।
एसएसपी ने बताया कि होटल प्रबंधन इन गतिविधियों के संचालन का लाइसेंस पुलिस को नहीं दिखा पाया। इस बीच जुआ खेल रहे बाहरी राज्यों के लोगों ने भागने की कोशिश की। पुलिस ने घेराबंदी कर इन सभी को हिरासत में ले लिया। हालांकि इस बीच होटल संचालक मौके से फरार होने में कामयाब रहा। पुलिस इन सभी को थाना तल्लीताल ले गई। होटल से पकड़े गए 21 लोगों और 12 लड़कियों के खिलाफ पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उन्हें कोर्ट में पेश किया। आरोपी होटल स्वामी की पुलिस तलाश कर रही है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





