भारत

पुलिस ने 3 को किया गिरफ्तार, गिरवी रखी संपत्ति को 10 करोड़ में बेची

jantaserishta.com
23 Nov 2021 4:16 PM IST
पुलिस ने 3 को किया गिरफ्तार, गिरवी रखी संपत्ति को 10 करोड़ में बेची
x
तीनों आरोपी लखनऊ के रहने वाले हैं और कॉलोनाइजर हैं.

नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है. इन लोगों ने बैंक में पहले से गिरवी रखी संपत्ति को 10 करोड़ रुपये में बेच और 10 करोड़ की ठगी की. आर्थिक अपराध शाखा के डीसीपी राजीव रंजन के मुताबिक पकड़े गए आरोपियों के नाम ऋषि अरोड़ा, उमेश आजाद और मनोज द्विवेदी हैं. इन लोगों ने सिंडिकेट बैंक के पास पहले से गिरवी रखी संपत्ति को बेचकर 10 करोड़ रुपये की ठगी की.

दरअसल दो रियल स्टेट कंपनियों वीकेआर कंस्ट्रक्शन प्राइवेट लिमिटेड और उसकी सहयोगी कंपनी मेसर्स वंदना फार्म्स एंड रिसॉर्ट्स प्रा लिमिटेड की तरफ से श्री कॉलोनाइजर्स एंड डेवलपर्स प्राइवेट लिमिटेड और उसके दो निदेशकों के खिलाफ दो अलग-अलग शिकायतें कराई गयीं, जिसमें कहा गया कि इन लोगों ने उन्हें लखनऊ के सुशांत गोल्फ सिटी में एक होटल और रिहायशी इलाके के लिए बड़ी संपत्ति करीब 10 करोड़ रुपये में बेच दी, जबकि इस संपत्ति पर 15 करोड़ रुपये का लोन लेकर सिंडिकेट बैंक में गिरवी रखा गया था. पुलिस ने केस दर्ज कर जांच के बाद आरोपी ऋषि अरोरा, उमेश आजाद और मनोज द्विवेदी को 22 नवंबर को गिरफ्तार कर लिया. तीनों आरोपी लखनऊ के रहने वाले हैं और कॉलोनाइजर हैं.

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story