भारत

3 नक्सलियों को पुलिस ने दबोचा, हथियार और गोला बारूद जब्त

jantaserishta.com
7 Jan 2022 11:22 AM IST
3 नक्सलियों को पुलिस ने दबोचा, हथियार और गोला बारूद जब्त
x
पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है.

Naxalite Arrested: झारखंड (Jharkhand) में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है. पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए झारखंड (Jharkhand) के पश्चिमी सिंहभूम (West Singhbhoom) जिले के चाईबासा से 3 नक्सलियों (Naxalite) को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस की तरफ से बताया गया है कि ये तीनों नक्सली पीपुल्स लिबरेशन फ्रंट ऑफ इंडिया (People's Liberation Front of India) नाम के नक्सली संगठन से जुड़े हैं और उसके लिए लेवी वसूलने का काम करते हैं. ये गिरफ्तारी ऐसे वक्त हुई है जब हाल ही में झारखंड के पश्‍च‍िम स‍िंहभूम ज‍िले के चक्रधरपुर के गोइलकेरा में पूर्व विधायक गुरुचरण नायक (Gurucharan Nayak) पर नक्सली हमला हुआ था. इस दौरान नक्सलियों ने पूर्व विधायक के 2 बॉडीगार्ड की हत्या कर दी थी.

वसूलते थे लेवी
गिरफ्तार किए गए तीनों नक्सली पीपुल्स लिबरेशन फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएलएफआई) के मुखिया दिनेश गोप के लिए कथित तौर पर लेवी वसूलने का काम करते थे. गिरफ्तारी के बाद इनके पास से बरामद की गई लेवी की रसीद से इस बात की तस्दीक होती है. गिरफ्तार किए गए नक्सलियों की पहचान गुदड़ी के रमाय भैंसा (35), गुदड़ी के ही दामु बरजो (38) और चाईबासा में गुदड़ी के ही मंगरा टुटी (22) के रूप में की गई है.
बरामद हुए हथियार भी हुए हैं
इन तीन नक्सलियों को सुरक्षा बलों ने हथियार और गोला बारूद के साथ गिरफ्तार किया है. सुरक्षा बलों के तरफ से दी गई जानकारी के अनुसार गिरफ्तार नक्सलियों के पास से एक देसी दोनाली राइफल, 12 बोर की 6 गोलियां, 7.62 मिमी की एक गोली और कुछ अन्य सामग्री बरामद की गई है. उन्होंने बताया कि गिरफ्तार नक्सलियों से पूछताछ के आधार पर अन्य नक्सलियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story