बिहार

एससी-एसटी एक्ट में फरार चल रहे पुलिस ने 2 लोग को किया गिरफ्तार

Santoshi Tandi
1 Nov 2023 8:03 AM GMT
एससी-एसटी एक्ट में फरार चल रहे पुलिस ने 2 लोग को किया गिरफ्तार
x

मुंगेर। एससी-एसटी एक्ट में फरार चल रहे आरोपी सहित दो लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।दो देसी कट्टा और 10 जिंदा कारतूस भी बरामद किया है। हवेली खड़गपुर थानाध्यक्ष ने खुलासा किया। दरअसल, हवेली खड़गपुर थाना क्षेत्र के मुढ़ेरी गांव निवासी पिंटू सिंह उर्फ फौजी को गुप्त सूचना के आधार पर गांव से दूर खेत में बने झोपड़ी से गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपी हवेली खड़गपुर थाना कांड संख्या 456/23 में लगातार फरार चल रहा था।

वहीं पुलिस ने गिरफ्तारी स्थल से दो देसी कट्टा, 10 जिंदा कारतूस और दो मोबाइल भी बरामद किया है।वहीं मामले का खुलासा करते हुए हवेली खड़गपुर थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि कांड संख्या 456/23 में नामजद आरोपी पिंटू सिंह उर्फ फौजी और एक अन्य अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है। उसके पास से दो देसी कट्टा और गोली बरामद किया गया है। गिरफ्तार आरोपी को न्यायायिक अभिरक्षा में भेजने की तैयारी की जा रही है।

Next Story