भारत

पुलिस ने मुठभेड़ के बाद रेप के दो आरोपियों को किया गिरफ्तार, दो कांस्टेबल भी घायल

jantaserishta.com
26 July 2026 4:22 PM IST
पुलिस ने मुठभेड़ के बाद रेप के दो आरोपियों को किया गिरफ्तार, दो कांस्टेबल भी घायल
x
अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
बांदा: उत्तर प्रदेश के बांदा के शहर कोतवाली के तिंदवारा बाईपास के पास भवानी पुरवा में रविवार सुबह 10 से 11 बजे के बीच मुठभेड़ के बाद पुलिस ने रेप के आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान एजाज (25) और नरेश (50) के रूप में हुई है।
पुलिस ने बताया कि एजाज के बाएं पैर में गोली लगने से घायल हो गया, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस मुठभेड़ और गिरफ्तारी के बीच दो कांस्टेबल को भी चोट आई है, जिन्हें भी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पुलिस ने अधिकारी ने बताया कि 24 जुलाई को 16 वर्षीय किशोरी मरका से अपने ननिहाल जाने के लिए अकेले निकली थी। किशोरी देर शाम बांदा बस स्टाप पर पहुंची थी। किशोरी को फतेहपुर के नरेनी अपने ननिहाल जाना था। ऑटो ड्राइवर नरेश ने किशोरी को नरेनी छोड़ने की बात कह कर रात 9 बजे ऑटो में में बिठा लिया और एक घंटे तक इधर-उधर घुमाता रहा। इस बीच ड्राइवर का साथी एजाज मिला जो ऑटो में बैठ गया। इसके बाद दोनों किशोरी को लेकर एक सुनसान स्थान पर ले गए। जहां एजाज ने किशोरी के साथ रेप किया। इसी बीच किशोरी चिल्लाने लगी तो एजाज ने उसका गला दबा दिया। इस पर पीड़िता ने एजाज के हाथ में दांत से काट लिया और वहां से भाग कर एक ढाबे पर पहुंची।
पुलिस अधिकारी ने बताया कि ढाबे पर मौजूद लोगों ने पुलिस को सूचित किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने पीड़िता से बातचीत की और इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। घटना के बाद पुलिस ने शहर के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली और ई-रिक्शा की पहचान के आधार पर आरोपियों तक पहुंची। इसके बाद पुलिस दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी की कोशिश कर रही थी। दोनों आरोपी रविवार की सुबह ऑटो रिक्शे के साथ दोनों को गया। पुलिस को देखते ही एजाज और नरेश भागने लगे। इसके बाद पुलिस ने फायरिंग की तो गोली एजाज के पैर में लग गई, जबकि नरेश को गिरफ्तार कर लिया गया।
पुलिस अधिकारियों के मुताबिक,एजाज के खिलाफ पहले से हत्या के प्रयास (धारा 307) और आर्म्स एक्ट के मामले दर्ज हैं। पुलिस का कहना है कि पूरे मामले की गहन विवेचना की जा रही है और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story