भारत

पुलिस और पब्लिक ने मिलकर बड़ी बैंक डकैती की नाकाम, देखें LIVE वीडियो

jantaserishta.com
17 Oct 2020 9:23 AM IST
पुलिस और पब्लिक ने मिलकर बड़ी बैंक डकैती की नाकाम, देखें LIVE वीडियो
x
बड़ी वारदात नाकाम.

लुधियाना के दुग्गरी रोड पर स्थित मुथूट फाइनेंस पर आज पुलिस ने लूट की बड़ी वारदात को नाकाम करते हुए डाका मारने आए तीन लुटेरों को काबू कर लिया। दरअसल दुग्गरी रोड पर स्थित मुथूट फायनांस पर आज 6 हथियारबंद लुटेरों ने बैंक खोलने से पहले ही डाका मारने की कोशिश की और स्टाफ के तीन सदस्यों को बंधक बनाकर सोना और नकदी लूट ली। इस दौरान स्टाफ के अन्य मैंबर भी मौके पर पहुंच गए और घटनास्थल से फरार हो रहे तीन तीन आरोपियों को मौके पर ही काबू कर लिया गया।

यही नहीं बैंक के कर्मचारियों ने जब लुटेरों को पकड़ने की कोशिश की तो उन्होंने फरार होने के लिए गोलियां चला दीं। इस वारदात में 3 लोग घायल हुए हैं। जिन को अस्पताल में दाख़िल करवाया गया है।

दफ़्तर के मुलाजिमों का दावा है कि लुटेरे लूट नहीं कर सके हैं। वारदात के बाद जॉइंट कमिशनर भागीरथ मीना मौके पर पहुँचे और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने 3 मुलजिमों को गिरफ्तार करके कार्यवाही शुरू कर दी है।

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story