भारत

पुलिस और नारकोटिक्स सेल की बड़ी कार्रवाई, 19.5 किलो गांजा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

jantaserishta.com
2 Feb 2026 4:34 PM IST
पुलिस और नारकोटिक्स सेल की बड़ी कार्रवाई, 19.5 किलो गांजा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
x
बड़ी सफलता हासिल की है.
ग्रेटर नोएडा: गौतमबुद्धनगर जनपद में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत दादरी थाना पुलिस और नारकोटिक्स सेल ने संयुक्त रूप से बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए गांजा तस्करी में लिप्त दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है, जिनके कब्जे से कुल 19 किलो 500 ग्राम अवैध गांजा बरामद किया गया है।
पुलिस अधिकारियों के अनुसार, 2 फरवरी को थाना दादरी पुलिस और नारकोटिक्स सेल को मैनुअल इंटेलिजेंस एवं गोपनीय सूचना के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई थी कि अंबेडकर कॉलोनी क्षेत्र के पास कुछ लोग अवैध रूप से गांजा की तस्करी में संलिप्त हैं। सूचना की पुष्टि के बाद पुलिस टीम ने तत्काल संयुक्त कार्रवाई की योजना बनाई और बताए गए स्थान पर घेराबंदी कर संदिग्धों को पकड़ लिया।
पुलिस ने मौके से दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया, जिनकी पहचान रामबाबू पुत्र अनूपलाल और अंजे पर्वत पुत्र ललन पर्वत के रूप में हुई है। तलाशी के दौरान अभियुक्तों के पास से 19 किलो 500 ग्राम गांजा बरामद किया गया, जिसे अवैध रूप से बिक्री और आपूर्ति के लिए लाया गया था। गिरफ्तार अभियुक्त रामबाबू (उम्र लगभग 55 वर्ष) मूलरूप से हरपुर जगन्नाथपुर, थाना महनार, जनपद वैशाली (बिहार) का निवासी है और वर्तमान में गगन विहार कॉलोनी, दादरी में रह रहा था।
वहीं, दूसरा अभियुक्त अंजे पर्वत (उम्र लगभग 24 वर्ष) मूलरूप से थाना सिवान, जनपद सिवान (बिहार) का निवासी है, जो वर्तमान में दादरी क्षेत्र में निवास कर रहा था। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार अभियुक्त रामबाबू का आपराधिक इतिहास भी रहा है। उसके खिलाफ पूर्व में थाना दादरी और थाना सिकन्द्राबाद, बुलंदशहर में एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमे दर्ज हैं।
इससे स्पष्ट होता है कि वह लंबे समय से मादक पदार्थों की तस्करी के अवैध धंधे में संलिप्त रहा है। इस संबंध में थाना दादरी में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। दोनों अभियुक्तों को न्यायालय में पेश करने की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जनपद में नशे के कारोबार को किसी भी सूरत में पनपने नहीं दिया जाएगा और ऐसे अपराधियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story