भारत

शराब माफिया के लिए पुलिस और कानून कुछ नहीं, देखें पुलिसकर्मियों से मारपीट का ये वीडियो

jantaserishta.com
11 April 2021 4:14 PM IST
शराब माफिया के लिए पुलिस और कानून कुछ नहीं, देखें पुलिसकर्मियों से मारपीट का ये वीडियो
x
पुलिस टीम पर हमला बोल दिया गया...

कटिहार:- सीतामढ़ी में दारोगा की हत्या फिर किशनगंज के दारोगा की पश्चिम बंगाल में हत्या और अब कटिहार का ये वीडियो। ये साफ दिखाता है कि सीतामढ़ी की तरह ही कटिहार में भी शराब माफिया पुलिस क्या, कानून को ही कुछ नहीं समझते। शुक्रवार को शराब माफिया को पकड़ने के लिए गई कटिहार के बारसोई थाने की पुलिस टीम पर हमला बोल दिया गया। आप इस वीडियो में देख सकते थे हैं कि रघुनाथपुर इलाके में माफिया ने महिलाओं की आड़ लेकर कैसे पुलिस टीम पर हमला बोल दिया। दारोगा को भीड़ ने बाकी टीम से अलग करके घेर लिया और ऑन ड्यूटी पुलिस ऑफिसर को जमकर पीटा। इस टीम में महिला पुलिसकर्मी भी थीं और उनके साथ भी मारपीट की गई। इस दौरान पुलिस के कब्जे में आए शराबियों को भी छुड़ा लिया गया। पुलिस ने पूरे मामले में केस दर्ज करते हुए 17 नामजद और 15 अज्ञात लोगों के खिलाफ FIR दर्ज की है। जबकि एक महिला और एक पुरुष को गिरफ्तार भी कर लिया गया है।





jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story