भारत

पुलिस भी हैरान, शख्स ने कही यह बात

jantaserishta.com
21 July 2022 10:18 AM IST
पुलिस भी हैरान, शख्स ने कही यह बात
x

DEMO PIC | न्यूज़ क्रेडिट: आजतक

महराजगंज: उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. जिसे सुनकर पुलिस भी हक्का बक्का रह गई. जनसुनवाई के दौरान एक शख्स अपनी फरियाद लेकर थाने पहुंचा और बोला कि सहाब मेरी पत्नी रोज मुझे गालियां देती है और डंडे से पीटती है. वो मुझे पीट-पीटकर मार डालेगी. भगवान के लिए मुझे बचा लीजिए. यह सुनकर मौके पर मौजूद सभी पुलिसकर्मी हैरान रहे गए.

पीड़ित शख्स ने अपनी शिकायत में पुलिस को बताया कि पत्नी उसकी बात नहीं मानती और आए दिन छोटी-छोटी बातों पर विवाद करती है. पिछले काफी दिनों से घर से अलग रहने लगी है. जब मैं किसी बात का विरोध करता हूं तो वो मेरे साथ मारपीट करती है. उसके इस रवैये से काफी परेशान हो चुका हूं. इस समस्या से निपटने में मेरी मदद की जाए.
इस मामले पर महिला का कहना है कि एक दलाल उसके पति को बहकाकर गांव की जमीन को बेचने की साजिश कर रहा है. जब इस रोकने का प्रयास करती हूं तो वो मुझे पर गुस्सा उतारता है. अब दलाल के साथ मिलकर उसने थाने में मेरे खिलाफ झूठी शिकायत दर्ज कराई है. परिवार को तोड़ने में दलाल का हाथ है.
वहीं पीड़ित की शिकायत पर सिंदुरिया थानाध्यक्ष रामकृष्ण यादव ने पीड़ित शख्स को कार्रवाई का आश्वासन दिया. थानाध्यक्ष ने बताया कि मामले पति-पत्नी की परिवार परामर्श केंद्र के माध्यम से काउंसलिंग कराई जाएगी.

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story