भारत

पुलिस भी चौकन्नी: 'द कश्मीर फाइल्स' पर गरमाई राजनीति, बिगाड़ा जा सकता है माहौल?

jantaserishta.com
17 March 2022 11:06 AM IST
पुलिस भी चौकन्नी: द कश्मीर फाइल्स पर गरमाई राजनीति, बिगाड़ा जा सकता है माहौल?
x

नई दिल्ली: द कश्मीर फाइल्स फिल्म को लेकर कर्नाटक में विरोध के बाद अब दिल्ली पुलिस की स्पेशल ब्रांच में भी पुलिस को सतर्क रहने के लिए कहा है।

स्पेशल सेल ब्रांच की तरफ से एक पत्र लिख गया है। इस पत्र में ऐसे क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था को कड़ा करने को कहा गया है जहां पर दोनों समुदाय के लोग रहते हैं। वहां पर खासतौर से महिला पुलिसकर्मी, पीसीआर और ट्रैफिक पुलिस के जवानों को भी तैनात करने को कहा गया है। इसके बाद कई इलाकों में सिनेमा थिएटर के आसपास पुलिस की सुरक्षा भी बढ़ाई गई है।
पुलिस अधिकारी ने बताया कि स्पेशल सेल ब्रांच की तरफ से लिखे पत्र में कहा गया है कि मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए सभी जिलों में कानून व्यवस्था को मजबूत करना आवश्यक है।

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story