भारत

नाबालिग लड़के को प्रताड़ित करने के आरोप में पुलिस पर कार्रवाई

jantaserishta.com
16 Jan 2023 9:17 AM IST
नाबालिग लड़के को प्रताड़ित करने के आरोप में पुलिस पर कार्रवाई
x
कानपुर (आईएएनएस)| 13 वर्षीय एक लड़के को प्रताड़ित करने के आरोप में दो कांस्टेबल को निलंबित कर दिया गया है और एक पुलिस चौकी प्रभारी को लाइन हाजिर कर दिया गया है। गणेशनपुरवा निवासी राम कृपाल केवट ने एसडीएम कार्यालय में शिकायत दर्ज कराई है कि आठ जनवरी को देशी शराब की दुकान और किराना की दुकान में चोरी होने पर उनके भतीजे जीतू को गुढ़ा कला चौकी के पुलिसकर्मी उठा ले गए।
उन्होंने अपनी शिकायत में कहा, पुलिस ने जीतू की पिटाई की, इससे उसके हाथ में फ्रैक्च र हो गया। जब परिवार चौकी पहुंचा और उसके बारे में पूछा तो पुलिसकर्मियों ने जीतू को एक हाथ में प्लास्टर लगाकर उन्हें सौंप दिया।
इसके बाद उन्होंने एसडीएम नरैनी से संपर्क किया।
एसडीएम की रिपोर्ट पर कार्रवाई करते हुए एएसपी लक्ष्मी निवास मिश्रा ने गुढ़ा चौकी प्रभारी अजीत प्रताप सिंह को लाइन हाजिर करने के साथ ही चौकी के दो आरक्षक हेमंत कुमार व आशीष कुमार को निलंबित कर दिया।
तीनों के खिलाफ विभागीय जांच भी होगी।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story