
x
पुलिस की बड़ी कार्रवाई.
मुंबई: मुंबई पुलिस की एंटी-नारकोटिक्स सेल, वर्ली यूनिट ने नशीले पदार्थों की अवैध बिक्री से जुड़े मामले में बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने लगभग 2.53 करोड़ रुपए की नाइट्राजेपम और अल्प्राजोलम टेबलेट जब्त की हैं।
प्रेस नोट के अनुसार, यह मामला एंटी-नारकोटिक्स सेल, वर्ली यूनिट द्वारा एनडीपीएस एक्ट की धारा 22(सी) के तहत दर्ज किया गया है। यह अपराध 6 अक्टूबर को रात 10:40 बजे से 12:40 बजे के बीच हुआ और उसी दिन मामला दर्ज किया गया।
मुंबई में अवैध नशे की खरीद, बिक्री और सप्लाई में शामिल लोगों की जांच के दौरान पुलिस को सूचना मिली कि एक व्यक्ति डॉ. जाकिर हुसैन नगर, गोवंडी, मुंबई इलाके में नशे के लिए इस्तेमाल होने वाली गोलियां बेच रहा है।
सूचना की पुष्टि करने के बाद पुलिस ने आरोपी के घर की तलाशी ली। तलाशी के दौरान पुलिस ने निटकोर-10 ब्रांड की 4,500 नाइट्राजेपम गोलियां बरामद कीं, जिसका वजन लगभग 2 किलो 475 ग्राम है और कीमत 1.98 करोड़ रुपए बताई गई है।
इसके साथ ही पुलिस ने प्रोकाल्म-1 ब्रांड की 5,300 अल्प्राजोलम गोलियां भी जब्त कीं, जिसका वजन लगभग 689 ग्राम है और कीमत 55.92 लाख रुपए है। इस तरह कुल 9,800 नाइट्राजेपम और अल्प्राजोलम गोलियां जब्त की गईं, जिसकी कुल कीमत लगभग 2.53 करोड़ रुपए है।
यह ऑपरेशन मुंबई पुलिस कमिश्नर देवेन भारती, जॉइंट पुलिस कमिश्नर (क्राइम) अनिल कुंभार और एडिशनल पुलिस कमिश्नर (क्राइम) कृष्णकांत उपाध्याय के मार्गदर्शन में किया गया। इस दौरान एंटी-नारकोटिक्स सेल और वर्ली यूनिट के वरिष्ठ अधिकारियों की देखरेख में पूरी कार्रवाई को अंजाम दिया गया।
पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है और पता लगा रही है कि ये दवाएं कहां से लाई गई थीं और इनका नेटवर्क कितना बड़ा है। बता दें कि नाइट्राजेपम और अल्प्राजोलम दोनों बेंजोडायजेपाइन वर्ग की दवाएं हैं जो मस्तिष्क को शांत करने का काम करती हैं।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





