
x
Noida नोएडा: थाना फेस-2 की पुलिस ने तेजी और सतर्कता का परिचय देते हुए सिर्फ 12 घंटे के अंदर नाबालिग किशोर की हत्या के मामले में फरार चल रहे दो आरोपी अल्ताफ और फैजान को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने दोनों अभियुक्तों को एनएसईजेड मेट्रो स्टेशन के पास स्थित ग्रीन बेल्ट इलाके से दबोचा। आरोपियों के कब्जे से घटना में इस्तेमाल बाइक भी बरामद की गई है।
पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि मृतक (उम्र लगभग 16 वर्ष) के पिता द्वारा दी गई शिकायत के आधार पर पुलिस ने हत्या की एफआईआर दर्ज की थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना फेस-2 पुलिस ने मैनुअल इंटेलिजेंस और गोपनीय सूचना के आधार पर त्वरित जांच शुरू की। पूछताछ में सामने आया कि आरोपी अल्ताफ और फैजान वेल्डिंग एवं स्टील का गेट बनाने का काम करते थे और दोनों एक ही कमरे में रहते थे।
फैजान मात्र 5-6 दिन पहले ही हेल्पर के रूप में अल्ताफ के पास आया था। मृतक और अल्ताफ की प्रेमिका की नाबालिग बेटी के बीच बातचीत को लेकर अल्ताफ नाराज था। कई बार मना करने के बावजूद मृतक किशोर उससे बातचीत करने की कोशिश करता था। 23 नवंबर को अल्ताफ की प्रेमिका अपनी बहन की शादी में गांव गई हुई थी। उसी शाम मृतक किशोर लड़की के कमरे के नीचे गली में घूम रहा था, जिसे देखकर अल्ताफ आपा खो बैठा।
अल्ताफ ने किशोर को कमरे पर बुलाया और बातचीत करते हुए उसे प्रेमिका की बेटी से दूरी बनाने की हिदायत दी, लेकिन किशोर ने इनकार करते हुए कहा कि वह उससे प्यार करता है और उससे बात करना नहीं छोड़ेगा। इसी बात पर क्रोधित अल्ताफ ने फैजान की मदद से गला घोंटकर नाबालिग किशोर की हत्या कर दी।
हत्या के बाद दोनों बाइक लेकर मौके से फरार हो गए और एनएसईजेड मेट्रो स्टेशन के पास झाड़ियों में बाइक व मोबाइल छिपा दिया। दोनों आरोपी बाइक लेने दोबारा उसी जगह पहुंचे, जहां पुलिस पहले से घात लगाए बैठी थी और उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।
Tagsनोएडाथाना फेस-2नाबालिग हत्याअल्ताफफैजानगिरफ्तारएनएसईजेड मेट्रो स्टेशनबाइक बरामदप्रेमिका की बेटीपुलिस कार्रवाईत्वरित जांचगला घोंटनाअपराधघटना की गंभीरताकिशोर हत्या मामलाफास्ट एक्शन पुलिसगोपनीय सूचनामैनुअल इंटेलिजेंसफरार आरोपीअपराध नियंत्रणजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





