
x
पुलिस ने नशे के नेटवर्क का किया खुलासा
Rampur रामपुर: उत्तर प्रदेश की रामपुर पुलिस और एसओजी (विशेष ऑपरेशन ग्रुप) की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए डेढ़ करोड़ रुपए की स्मैक के साथ पांच तस्करों को गिरफ्तार किया। रामपुर पुलिस ने पांचों आरोपियों के कब्जे से करीब 2.603 किलोग्राम स्मैक बरामद किया है, जिसमें 473 ग्राम साधारण स्मैक और 2,130 ग्राम स्मैक कट पाउडर शामिल है। जब्त की गई स्कैम की अनुमानित कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में करीब डेढ़ करोड़ रुपए बताई जा रही है।
इसके अतिरिक्त पुलिस ने आरोपियों के पास से 8 मोबाइल फोन, 71 हजार रुपए नकद, दो मोटरसाइकिल और एक स्कूटी भी बरामद की है। शुरुआती पूछताछ में पुलिस को नशे के इस कारोबार से जुड़े कई अहम सुराग मिले हैं। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि यह स्मैक कहां से लाई गई थी और किन-किन जिलों में इसकी सप्लाई की जाती थी। मामले में अन्य लोगों की संलिप्तता की भी जांच की जा रही है।
ऑपरेशन को लेकर पुलिस का कहना है कि जिले में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है और ऐसे कारोबार में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस कार्रवाई को नशा तस्करों के खिलाफ बड़ी सफलता माना जा रहा है।
कार्रवाई को लेकर रामपुर पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार सिसोदिया ने बताया कि जनपद रामपुर में अपराधियों के विरुद्ध लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में पुलिस ने सूचना के आधार पर संयुक्त कार्रवाई करते हुए डेढ़ करोड़ रुपए की स्मैक के साथ पांच तस्करों को गिरफ्तार किया है।
उन्होंने बताया कि यह अपराधी छोटे-छोटे नाबालिग बच्चों को यह नशीले पदार्थ बेचते हैं। उन्होंने कहा कि गिरफ्तार आरोपियों में कुछ ऐसे हैं, जो लंबे समय से इस अपराध में शामिल हैं। इन सभी अपराधियों के खिलाफ समुचित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई और जांच जारी है। इसी के साथ पुलिस इनके पूरे नेटवर्क का पता लगाने में जुटी है।
Tagsरामपुर पुलिसस्मैक तस्कर गिरफ्तारउत्तर प्रदेश क्राइम न्यूजएसओजी कार्रवाईडेढ़ करोड़ की स्मैकनशा तस्करीअनिल कुमार सिसोदियायूपी पुलिसड्रग्स नेटवर्कअवैध कारोबाररामपुर न्यूजCrime News UPDrug SmugglingRampur Police ActionUttar Pradesh NewsSmack SeizedPolice OperationBreaking Newsजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





