भारत

पुलिस की कार्रवाई, वेबसाइट पर फोटो डालकर लड़कियां सप्लाई करने का झांसा देने वाले 2 आरोपियों को किया गिरफ्तार

jantaserishta.com
10 Jan 2022 9:20 PM IST
पुलिस की कार्रवाई, वेबसाइट पर फोटो डालकर लड़कियां सप्लाई करने का झांसा देने वाले 2 आरोपियों को किया गिरफ्तार
x
पढ़े पूरी खबर

डूंगरपुर: डूंगरपुर जिले के कोतवाली थाना पुलिस ने वेबसाइट पर फोटो डालकर लड़कियां सप्लाई करने का झांसा देने वाले 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है. पुलिस दोनों ही आरोपियों से पूछताछ कर रही है.

कोतवाली थानाधिकारी दिलीपदान चारण में बताया कि शहर के उत्तम सेवा मार्ग पर दो युवकों द्वारा ऑनलाइन ठगी की शिकायत मिली थी. इस पर कोतवाली थाने से एसआई अमृतलाल कांस्टेबल भोपालसिंह, डीएसटी हेड कॉन्स्टेबल नवीन कुमार, साइबर सेल की टीम उत्तम सेवा पर पंहुची. इस दौरान पुलिस ने दो युवकों को मोबाइल यूज करते हुए देखा जिस पर पुलिस ने दोनों युवकों को पकड़ा और उनके मोबाइल चेक किये.
पुलिस ने आरोपियों के मोबाइल में लड़कियों की कुछ आपत्तिजनक फोटो देखा. जिसपर पुलिस ने दोनों युवकों को हिरासत में लिया और थाने में लाकर पूछताछ की. सीआई ने बताया कि पकड़े गए आरोपी एक वेबसाइट पर लड़कियों की फोटो और विज्ञापन देकर लोगों को ठगी का शिकार बनाते थे. लोगो को झांसे में लेकर मोबाइल व्हाट्सएप पर मैसेज कर लड़किया सप्लाई करने का झांसा देते थे.
उनसे ऑनलाइन रुपये लेकर ठगी करते थे. पुलिस ने आरोपी राजू उर्फ राजेश (34) पुत्र वालजी पाटीदार निवासी लोकिया बनकोडा ओर प्रवीण (21) पुत्र प्रेमचंद परमार निवासी जोगीवाड़ा रामा फला को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है, जिसमें अब तक की गई ठगी की वारदातों के बारे में पता लगाया जा रहा है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story