भारत

शराब माफिया के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, ढाई करोड़ की संपत्ति कुर्क

jantaserishta.com
4 Jan 2022 9:57 PM IST
शराब माफिया के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, ढाई करोड़ की संपत्ति कुर्क
x
पढ़े पूरी खबर

आजमगढ़: न्यायिक मजिस्ट्रेट के आदेश पर शराब माफिया के खिलाफ अंबेडकर नगर एवं आजमगढ़ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मित्तूपुर स्थित मकान और बेशकीमती जमीन कुर्क कर दी। इस दौरान उपजिलाधिकारी जलालपुर, सीओ, तहसीलदार के साथ कई थानों की पुलिस मौजूद रही।

न्यायिक मजिस्ट्रेट के निर्देश पर उपजिलाधिकारी जलालपुर अभय कुमार पांडे, सीओ केके शुक्ल, तहसीलदार आलोक रंजन सिंह के साथ जलालपुर कोतवाली प्रभारी दीपक सिंह रघुवंशी, जैतपुर थानाध्यक्ष जय प्रकाश सिंह, कटका थानाध्यक्ष संत कुमार सिंह की मौजूदगी में मंगलवार को जलालपुर एवं मित्तूपुर स्थित ढाई करोड़ की प्रॉपर्टी कुर्क कर दी गई। क्षेत्राधिकारी कृष्ण कांत शुक्ल ने बताया कि शराब माफिया का मित्तूपुर आजमगढ़ स्थित दो मंजिला मकान जिसकी कीमत आठ लाख रुपए, जलालपुर तहसील के इमलीपुर व पेठिया गांव स्थित जमीन कीमत लगभग ढाई करोड़ रुपये सीज की गई।

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story