भारत

अवैध हथियारों के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 6 स्थानों से हथियार बनाने की फैक्ट्री का किया भंडाफोड़

jantaserishta.com
29 April 2022 9:31 PM IST
अवैध हथियारों के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 6 स्थानों से हथियार बनाने की फैक्ट्री का किया भंडाफोड़
x
पढ़े पूरी खबर

खरगोन: राम नवमी के दिन हुई हिंसा के बाद पुलिस ने अवैध हथियारों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है. जिले की गोगावा पुलिस ने ग्राम सिगनुर में दबिश देकर 6 स्थानों से अवैध हथियार बनाने की फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है. पुलिस ने 17 अवैध पिस्टल के साथ भारी मात्रा में अवैध हथियार बनाने की सामग्री जब्त की है. साथ ही 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है.

अन्य राज्यों में हथियार करते थे सप्लाई
गिरफ्तार आरोपियों में एसपी सिद्धार्थ चौधरी को गोली मारने वाले आरोपी मोहसिन उर्फ वसीम को पिस्टल सप्लाई करने वाला आरोपी तूफान सिंह सिकलीगर भी शामिल. तूफान सिंह पर अवैध हथियार सप्लाई के छह से अधिक मुकदमे दर्ज है. एसपी रोहित काशवानी ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों में कुछ लोग देश के कई राज्यों में अवैध हथियार सप्लाई करते थे. फिलहाल मामले में और आगे की जांच की जा रही है.
गोली चलाने वाले आरोपी ने किया था खुलासा
आईपीएस अंकित जायसवाल ने खुलासा करते हुए बताया, 'हम लोगों को मुखबिर द्वारा सूचना मिल रही थी कि खरगोन से अवैध हथियार बाहर सप्लाई हो रहे हैं. साथ ही एसपी सिद्धार्थ चौधरी को गोली मारने वाले आरोपी मोहसिन उर्फ वसीम ने भी बताया था कि उसने पिस्टल तूफान सिंह नाम के एक व्यक्ति से खरीदी थी.
25 अप्रैल को बरामद हुई थी पिस्टल
बता दें 25 अप्रैल को आरोपी मोहसिन उर्फ वसीम से पूछताछ के आधार पर पुलिस ने कुंदा नदी के किनारे से पिस्टल बरामद कर ली थी. तब मोहसिन ने बताया था कि उसने अवैध पिस्टल सिगनुर के सिकलीगर तूफान सिंह से खरीदी थी. पुलिस तभी से तूफान सिंह की तलास में थी. उस समय एसपी रोहित काशवानी ने किसी साजिश के तहत पिस्टल खरीदने के सवाल पर जांच की बात कही थी.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story