भारत

अवैध खनन के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई, बजरी से भरे दो ट्रेलर जब्त

jantaserishta.com
21 March 2022 10:15 PM IST
अवैध खनन के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई, बजरी से भरे दो ट्रेलर जब्त
x
पढ़े पूरी खबर

अजमेर: अरांई पुलिस ने अवैध खनन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए अवैध बजरी से भरे दो ट्रेलर जब्त कर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. थाना प्रभारी जय सुल्तान सिंह कविया ने बताया कि रात्रि गश्त के दौरान आकोडिया व छोटा लाम्बा गाँव के बीच में दो ट्रेलर को रोक कर चालकों से पूछताछ की गई, जिसमें उन्होंने संतोषजनक जवाब नहीं दिया और तलाशी लेने पर दोनों ट्रेलर में बजरी भरी हुई मिली जिनका कोई रवन्ना भी ड्राइवर के पास नहीं मिला.

दोनों आरोपियों को पूछताछ कर गिरफ्तार कर लिया. पूछताछ में एक व्यक्ति सरवाड थाना क्षेत्र निवासी शंकर गुर्जर तथा दूसरा पचेवर थानाक्षेत्र का रहने वाला मुकेश गुर्जर होना बताया । पुलिस ने खनन अधिनियम के तहत मामला दर्ज लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story