भारत

नशा तस्कर पर पुलिस का एक्शन, 5 धंधेबाजों से हैरोइन व अवैध शराब बरामद

Shantanu Roy
17 Sept 2023 11:53 PM IST
नशा तस्कर पर पुलिस का एक्शन, 5 धंधेबाजों से हैरोइन व अवैध शराब बरामद
x
तरनतारन। विभिन्न थानों की पुलिस ने 5 धंधेबाजों से हैरोइन, अवैध शराब बरामद की है। कार्रवाई करते हुए पुलिस ने इन 5 आरोपियों के खिलाफ केस भी दर्ज कर लिए हैं। विभिन्न स्थानों पर गश्त करने के समय थाना सराए अमानत खां के इंस्पैक्टर सलवंत सिंह ने जोनी सिंह पुत्र मुनशा सिंह निवासी नौशहरा ढाला को गिरफ्तार करते हुए 95 ग्राम हैरोइन बरामद की। इसके अलावा थाना चोहला साहिब के ए.एस.आई. गुरमुख सिंह ने गुरलाल सिंह पुत्र दलबीर सिंह निवासी धुन ढाए वाला, प्रभजीत सिंह पुत्र सुरजीत सिंह निवासी चोहला साहिब को गिरफ्तार कर 80 ग्राम हैरोइन, थाना कच्चा पक्का के ए.एस.आई. राजपाल सिंह ने कुलदीप कौर पत्नी बलविंदर सिंह निवासी दयालपुरा को गिरफ्तार कर 6,750 एम.एल. अवैध शराब, थाना हरीके के ए.एस.आई. बलबीर सिंह ने लखविंदर सिंह पुत्र प्रकाश सिंह निवासी प्रिंगड़ी (फरार) से 15,000 एम.एल. अवैध शराब बरामद की।
Next Story