
x
कारतूस और कपड़े जब्त किए
Jharkhand झारखंड: धनबाद में कुछ दिन पहले हुए हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने हत्या में शामिल तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उनके पास से हत्या में इस्तेमाल किया गया देसी कट्टा भी बरामद कर लिया है। इसके साथ ही वारदात में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल और घटना के समय पहने गए कपड़े भी पुलिस ने जब्त कर लिए हैं। जानकारी के अनुसार, घटना 18 नवंबर की है, जब झरिया थाना क्षेत्र के कतरास मोड़ के पास बाइक सवार अज्ञात आरोपियों ने एक युवक को गोली मारकर उसकी हत्या कर दी थी। इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल बन गया था। हालांकि, अब पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
रविवार को प्रेस वार्ता कर धनबाद के सिटी एसपी ऋत्विक श्रीवास्तव ने बताया कि 18 नवंबर को झरिया थाना क्षेत्र के कतरास मोड़ के पास बाइक सवार आरोपियों ने प्रेम यादव को गोली मारकर हत्या कर दी थी। इस घटना के बाद मृतक के पिता के बयान पर झरिया थाना में मामला दर्ज किया गया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए धनबाद के वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर एक विशेष अनुसंधान टीम का गठन किया गया। सिटी एसपी ने बताया कि गठित पुलिस टीम ने तकनीकी जांच, मोबाइल लोकेशन और गुप्त सूचनाओं के आधार पर कार्रवाई करते हुए इस कांड में शामिल तीनों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है। इनमें रोहित कुमार सिंह और कुनाल कुमार को महाराष्ट्र के कोल्हापुर से, जबकि तीसरे अभियुक्त आकाश गोप को बिहार के वैशाली जिले से पकड़ा गया। तीनों आरोपियों को अलग-अलग जगहों से दबोचकर धनबाद लाया गया।
गिरफ्तार अभियुक्तों की निशानदेही पर पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल किया गया पिस्टल, एक देशी कट्टा, घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल, वारदात के समय पहने गए कपड़े, एक मैगजीन और तीन जिंदा कारतूस भी बरामद किए हैं। बरामद हथियारों और सामान को पुलिस ने जब्त कर आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है। सिटी एसपी ने बताया कि गिरफ्तार तीनों अभियुक्तों का आपराधिक इतिहास रहा है। ये सभी पहले भी हत्या, रंगदारी और आर्म्स एक्ट जैसे गंभीर मामलों में जेल जा चुके हैं। प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आई है कि मृतक और अभियुक्तों के बीच पहले से ही विवाद चल रहा था, जो इस हत्या का मुख्य कारण बना। उन्होंने यह भी बताया कि इस मामले को सफलतापूर्वक सुलझाने में शामिल सभी पुलिस अधिकारियों और कर्मियों को उनके सराहनीय काम के लिए प्रशस्ति पत्र और नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा।
Tagsधनबादझारखंडप्रेम यादव हत्याझरिया थानातीन गिरफ्तारदेसी कट्टापिस्टलमोटरसाइकिल बरामदआरोपी रोहित कुमार सिंहकुनाल कुमारआकाश गोपपुलिस अनुसंधान टीममोबाइल लोकेशनआपराधिक इतिहासरंगदारीआर्म्स एक्टसुरक्षाकानूनी कार्रवाईजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





