भारत
महिला को जहरीले सांप ने कुछ नहीं किया, अद्भुत वीडियो जमकर हो रहा वायरल
jantaserishta.com
28 Aug 2023 1:00 PM IST

x
देखें वीडियो.
महोबा: उत्तर प्रदेश के महोबा में हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. दरअसल घर मैं बैठी एक महिला के पैरों से आकर कोबरा सांप लिपट गया और तीन घंटों तक लिपटा रहा. हालांकि इस दौरान सांप ने उसे नुकसान तो नहीं पहुंचाया लेकिन फन उठाए उसी स्थिति में पैरे में पड़ा रहा. अब इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.
घटना महोबा के डहर्रा गांव की है. कोबरा के पैर में 3 घंटे तक लिपटे रहने के दौरान अपने प्राण बचाने के लिए महिला हाथ जोड़कर भगवान शिव की अराधना करती रही. घंटों तक महिला के पैर से लिपटे रहने के बाद भी सांप ने उसे कोई नुकसान नहीं पहुंचाया. इस दौरान महिला के परिजनों ने डायल 112 पर कॉल कर पुलिस को मामले की जानकारी दी. इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने सपेरा बुलाकर महिला की जान बचाई.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





