भारत

फिर जहरीली शराब का कहर, 4 लोगों की मौत, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

jantaserishta.com
20 March 2024 10:01 AM IST
फिर जहरीली शराब का कहर, 4 लोगों की मौत, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल
x
फैक्ट्री में काम करते थे.
संगरूर: पंजाब के संगरूर में जहरीली शराब पीने से चार लोगों की मौत का मामला सामने आया है. घटना संगरूर जिले के दिरबा पुलिस थाना के अंर्तगत गुज्जरां गांव की है. हाल ही में ऐसा ही एक मामला हरियाणा में भी सामने आया था. सूबे के यमुनाननगर जिले में जहरीली शराब पीने से 10 लोगों की मौत हुई थी, वहीं पड़ोसी जिले अंबाला में भी दो लोगों की जान चली गई थी.
पुलिस ने बताया था कि अंबाला में जिन 2 लोगों की मौत हुई थी, वे उत्तर प्रदेश के प्रवासी मजदूर थे. उन्होंने संदिग्ध नकली शराब का सेवन किया था, जो अंबाला जिले में अवैध रूप से तैयार की गई थी. दोनों अंबाला के एक गांव में किराए के मकान में रहते थे और एक फैक्ट्री में काम करते थे.
बता दें कि जहरीली शराब से मौत के मामले शराबबंदी वाले बिहार में सामने आते रहे हैं. अप्रैल 2023 में बिहार के मोतिहारी में जहरीली शराब से 5 लोगों की मौत का मामला सामने आया था. इसके अलावा 6 लोगों की हालत गंभीर हो गई थी. मरीजों ने डॉक्टर्स को खुद बताया है कि उन्होंने शराब पी थी, जिसके बाद उनकी तबीयत खराब हुई थी.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story